{"_id":"5ace6e9a4f1c1b853d8b4a87","slug":"152347817319-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्म एप्रीसिएशन कार्यशाला में दस राज्यों से पहुंचे प्रतिभागी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिल्म एप्रीसिएशन कार्यशाला में दस राज्यों से पहुंचे प्रतिभागी
Updated Thu, 12 Apr 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। हरमिटेज भवन में बुधवार को पांच दिवसीय फ़िल्म एप्रीसिएशन कार्यशाला में फिल्में बनाने की बारीकियां समझाई गईं। पहले दिन कार्यशाला में दस राज्यों के 71 प्रतिभागी हिस्सा लेने पहुंचे।
उद्घाटन फ़िल्म एंड टेलिविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया पुणे के डायरेक्टर भूपेन्द्र कैंथोला ने किया। कार्यक्रम में तीन फिल्में दिखाई गईं। कुमाऊं में पहली बार एफटीआई पुणे की ओर से इस तरह का कोर्स कराया गया।
आयोजक शालिनी साह ने बताया कि पुणे में पहले यह कोर्स छह महीने का हुआ करता था। नैनीताल में पहली बार यह पांच दिन का कराया जा रहा है। 17 से 70 साल तक के लोगों ने प्रतिभाग किया है। जिनमें केरला, पंजाब, मध्यप्रदेश, गुजरात, राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बंगाल, उत्तराखंड आदि प्रदेशों के लोग शामिल हैं। डायरेक्टर कैंथोला ने प्रतिभागियों को कोर्स के विषय में जानकारी दी।
विज्ञापन
इस दौरान एफटीआई की टीचिंग फैकल्टी की बेला नेगी और शुभम, राजेश साह आदि रहे।