फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   कार्बेट पार्क में जिप्सी की हड़ताल को लेकर पर्यटक नही कर पाये पार्क भ्रमण

कार्बेट पार्क में जिप्सी की हड़ताल को लेकर पर्यटक नही कर पाये पार्क भ्रमण

Thu, 12 Apr 2018 01:48 AM IST
Updated Thu, 12 Apr 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
कार्बेट पार्क में जिप्सी की हड़ताल को लेकर पर्यटक नही कर पाये पार्क भ्रमण
रामनगर (नैनीताल)। कार्बेट पार्क की ऑनलाइन बुकिंग में आने वाली दिक्कतों से पर्यटन कारोबारियों पर प्रभाव पड़ने के विरोध में हड़ताल जारी है। नाराज चालकों ने बुधवार को कार्बेट पार्क के सभी गेटों पर जिप्सियों का संचालन बंद रखा।
विज्ञापन


आक्रोशित पर्यटन कारोबारियों ने विभागीय कैंटर वाहनों की भी हवा निकालकर पर्यटकों को ढिकाला जोन जाने से रोक दिया। पार्क में जिप्सी संचालन बंद होने के कारण पार्क भ्रमण पर आने वाले पर्यटकों को निराशा हाथ लगी। भ्रमण पर आए कई पर्यटकों ने कड़ा रोष जताते हुए पार्क वार्डन व रेंजर का घेराव किया और दोनों अधिकारियों को खरी-खोटी सुनाई।
विज्ञापन


पर्यटकों का कहना था कि उन्होंने पैसा जमा कर पार्क की बुकिंग की है इसलिए पार्क प्रशासन उनके जाने की व्यवस्था करे। इसके बाद बुधवार को पार्क न जा पाने वाले पर्यटकों को बुकिंग में लगी धनराशि को वापस करने का फैसला लिया गया। इससे पार्क प्रशासन को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, पार्क प्रशासन की सूचना पर कोतवाल विक्रम राठौर, एसएसआई राहुल राठी, एसआई कश्मीर सिंह भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। काफी देर बाद पार्क प्रशासन ने पुलिस सुरक्षा में कुछ पर्यटकों को ढिकाला जोन में भ्रमण के लिए दो कैंटरों में रवाना किया जबकि बिजरानी व मलानी में सात पर्यटकों को रात्रि स्थगन के लिए आये पर्यटकों को पार्क प्रशासन ने विभागीय वाहन में भेजा।

कार्बेट पार्क के कार्यवाहक निदेशक डा. पराग मधुकर धकाते ने बताया कि पार्क में 103 जिप्सियों के साथ ही दो कैंटरों के साथ ही 19 कमरों की ढिकाला जोन में बुकिंग थी, जो निरस्त करनी पड़ी। वहीं रामनगर वन प्रभाग की सीतावनी जोन में भी पर्यटकों की आवाजाही ठप रही।

आज से शुरू हो जाएगा जिप्सी संचालन
कार्बेट पार्क के कार्यवाहक निदेशक डा. पराग मधुकर धकाते ने बताया कि पर्यटन कारोबारियों की मांगें मानते हुए बृहस्पतिवार से पार्क के भ्रमण पर आने वाले पर्यटकों की बुकिंग में ओटीपी के लिए एक ही मोबाइल नंबर मांगा जाएगा। कार्बेट जिप्सी वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष मदन जोशी ने बताया कि प्रमुख मुख्य वन संरक्षक जयराज से फोन पर हुई वार्ता के बाद जिप्सी का संचालन बृहस्पतिवार से शुरू कर दिया जाएगा लेकिन धरना जारी रहेगा।

बृहस्पतिवार को वार्ता के बाद ही आगे की रणनीति बनाई जाएगी। आंदोलन में हरिमान, ललित मोहन बिष्ट, वीरेंद्र सिंह रावत, संतोष पपनै, पवन पुरी, प्रभजोत सिंह, पीयूष जोशी, गिरिश धस्माना, हेम बहगुणा, अनिल पांडेय, मकबूल खान, नदीम, मोनू, पवन पुरी, नावेद, इरसाद, अरूण कुमार, संदीप मौजूद थे।

पर्यटकों की क्या गलती है...
रामनगर (नैनीताल)। महानगरों से कार्बेट पार्क के भ्रमण पर आए पर्यटकों को हड़ताल की वजह से काफी परेशानी झेलनी पड़ी। दिल्ली से आए अवनीश कुमार ने पार्क प्रशासन और आंदोलनकारियों पर रोष जताते हुए कहा कि बमुश्किल जैसे तैसे कार्बेट की बुकिंग हुई। रात में ही रिसार्ट कर्मियों ने कार्बेट पार्क बंद होने की बात कही, जिससे निराशा हुई। उनका कहना था कि आंदोलन करके पर्यटकों को क्यों परेशान किया जा रहा है इसमें उनकी क्या गलती है।


अगली बार कार्बेट पार्क आने में संकोच करना होगा। मुंबई से आए धनराज नंद सिंह ने कहा कि हम कार्बेट पार्क आए तो हमें बहुत निराशा हुई। जिप्सियों का संचालन बंद है तो पार्क प्रशासन की जिम्मेदारी बनती है कि हमें किसी भी तरह से प्रवेश कराये।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed