फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   राज्य के डिग्री कॉलेज में पढ़ रहे हर छात्र का होगा बीमा: डॉ.रावत

राज्य के डिग्री कॉलेज में पढ़ रहे हर छात्र का होगा बीमा: डॉ.रावत

Wed, 11 Apr 2018 02:05 AM IST
Updated Wed, 11 Apr 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
राज्य के डिग्री कॉलेज में पढ़ रहे हर छात्र का होगा बीमा: डॉ.रावत
नैनीताल। उच्चशिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य सरकार इस वर्ष को रोजगार वर्ष के रूप में मनाने जा रही है। राज्य के डिग्री कॉलेजों में करीब तीन लाख छात्र-छात्राएं पढ़ रहे हैं, जिनको गुणवत्तापरक शिक्षा देने के लिए सरकार प्रयास कर रही है। राज्य सरकार डिग्री कॉलेजों में पढ़ रहे सभी छात्रों का दो लाख रुपये का बीमा कराने की ओर कदम बढ़ा रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को भाजपा युवा मोर्चा के लीडअप इंडिया मिलेनियम वोटर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. रावत ने यह बात कहीं। उन्होंने कहा कि राज्य के विभागों में खाली पदों पर जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। भाजपा प्रदेश महामंत्री गजराज बिष्ट ने कहा कि भाजपा राज्य में निकाय और लोकसभा चुनाव में पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करने वाले युवाओं को सम्मानित करने का कार्यक्रम प्रदेशभर में चला रहा है। इस कार्यक्रम के जरिए नए युवा भाजपा की पद्धति को जान सकेंगे। भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने कहा कि देश के युवा का रुझान भाजपा की ओर है। इस दौरान जिले भर से आए करीब 250 नए युवा मतदाताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष नितिन कार्की ने किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, विधायक संजीव आर्य, युवा मोर्चा प्रभारी गौरव पांडे, मनोज जोशी, विकास भगत, दिग्विजय बिष्ट, प्रमोद बोरा, शिप्रा जोशी, पूरन नैनवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed