{"_id":"5ac680d64f1c1bc1618b5c01","slug":"15229585541325-chorgalia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइवा को और की टक्कर में 25यात्री बाल बाल बचे।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाइवा को और की टक्कर में 25यात्री बाल बाल बचे।
Updated Fri, 06 Apr 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नंधौर वैली (नैनीताल)। नंधौर वैली सितारगंज मुख्य मार्ग पर बस और हाइवा (डंपर) की टक्कर में दोनों के ड्राइवर घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए सितारगंज अस्पताल भेजा गया। इस हादसे में बस में सवार 25 यात्री बाल-बाल बचे। हल्द्वानी-सितारगंज मार्ग पर बृहस्पतिवार को सुबह करीब 11 बजे नंधौर वैली से सितारगंज को हाइवा ट्रक संख्या यूके 04 सीबी 2091 जा रहा था। इसी समय हाइवा के ड्राइवर ने एक वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश की लेकिन सामने से हल्द्वानी को आ रही बस संख्या डीएल एक पी 4116 से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस और हाइवा के ड्राइवर तरह से बुरी तरह घायल हो गए।
हल्द्वानी-सितारगंज रूट की निजी बस में घटना के समय 25 सवारियां थीं। बताया गया कि इनमें से एक दो सवारियों को ही हल्की-फुल्की चोटें आईं। बाद में सभी सवारियां दूसरे वाहनों से अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गईं। हादसे में घायल दोनों ड्राइवरों को उपचार के लिए सितारगंज अस्पताल भेज दिया गया।