फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   30 क्षेत्रों में गहराया पेयजल संकट

30 क्षेत्रों में गहराया पेयजल संकट

Wed, 04 Apr 2018 02:23 AM IST
Updated Wed, 04 Apr 2018 02:23 AM IST
विज्ञापन
30 क्षेत्रों में गहराया पेयजल संकट
विश्व जल दिवस
नैनीताल। जिले के 30 गांव, क्षेत्रों में पेयजल संकट गहराने लगा है। इससे चिंतित जल संस्थान ने शासन से 12 लाख रुपये मांगे गए हैं ताकि यहां टैंकरों से पेयजल आपूर्ति की जा सके। हालांकि इन गांवों को जाने वाले रास्ते जर्जर होने के कारण टैंकर पहुंचाना भी चुनौती है।
विज्ञापन

पेयजल की कमी से नैनीताल नगर के साथ ही जिले के तमाम गांव, मोहल्ले भी जूझ रहे हैं। पिछले दिनों जलसंस्थान ने ऐसे गांवों का सर्वे कराया जहां बारिश बहुत कम हुई है। इससे पता चला कि जिले के 30 से ज्यादा मोहल्ले, गांवों में पेयजल की स्थिति खराब है। इन गांवों में बारिश न होने के कारण पानी की उपलब्धता खत्म होने के कगार पर पहुंच गई है। यहां कभी भी पेयजल खत्म हो सकता है। सर्वे के दौरान यह बात सामने आने के बाद जल संस्थान ने यहां टैंकर से पानी उपलब्ध करवाने की योजना बनाई है। जल संस्थान के ईई सुनील तिवारी ने बताया कि गांवों में पेयजल उपलब्धता बनाए रखने के लिए 12 लाख के बजट का प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। शासन से पैसा मिलने के बाद प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुछ गांव ऐसे हैं जहां पहुंचने के लिए सड़कें बहुत खराब हैं। इन गांवों में भी पानी उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन



यहां है संकट
जूनस्टेट, सोनगांव, भरतपुर, भग्त्यूड़ा, गांजा ज्योलीकोट, घोड़ाखाल, बल्दियाखान, शशबनी, एड़ीधार, पलड़ा, गुनियालेख, रुद्रसानी, सूनी, तल्ली गड़गड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed