{"_id":"5ac3cff04f1c1bdc618b560a","slug":"1522782197172016-25-khatima-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं निस्तारण नियम 2016 के तहत 25 ग्रामसभाओं का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं निस्तारण नियम 2016 के तहत 25 ग्रामसभाओं का चयन
Updated Wed, 04 Apr 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खटीमा। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं निस्तारण नियम 2016 के तहत ब्लॉक की 25 ग्राम सभाओं का चयन किया गया है। इन ग्राम सभाओं में ब्लॉक स्तर से लेकर ग्राम पंचायत तक नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिए गए हैं।
बीडीओ एचसी जोशी ने कहा कि इन ग्राम सभाओं में प्रथम चरण में नालियों का निर्माण, पुरानी नालियों का सर्वे, टेढ़ी नाली को सीधा करने, नाली की निकासी गंदे नाले और टैंक में करने का किया जाएगा।
बताया कि जैविक और अजैविक कूड़े के निस्तारण के लिए सरकार प्रत्येक घर को दो तरह के कूड़ेदान देगी। जैविक को कंपोस्ट पिट का निर्माण कर उसमें डाला जाएगा, ताकि खाद बनाई जा सके। वहीं अजैविक कूड़े में जो वस्तु रिसाइकिल हो सकती है, उनको अलग अलग कर ग्रामीण स्तर पर समूह बनाकर कूड़े को व्यवस्थित करने के लिए शुल्क देने की व्यवस्था होगी, जिससे एक व्यक्ति को रोजगार भी मिलेगा।
विज्ञापन
यह गांव किए गए है शामिल
खेतलसंडा न्याय पंचायत से खेतलसंडा खाम, नौगवांठग्गू, भुड़ाई, मुंडेली, गोसीकुआं, अमाऊं, उमरुखुर्द, चारूबेटा, बगुलिया, बिगराबाग में बिल्हरी, कुटरी, नदन्ना, बनकटिया, सुजिया, झनकट में फुलैया, जंगल जोगीठेर, बानूसा, सड़ासड़िया, प्रतापपुर, पहेनिया, सबौरा, बंडिया में पचपेड़ा, बरी अंजनिया और मझोला दाह फार्म समेत 25 गांव शामिल हैं। विकास खंड के लिए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी जीएस धामी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।