फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   पांच पीएचसी के डाक्टरों की नौकरी खतरे में

पांच पीएचसी के डाक्टरों की नौकरी खतरे में

Mon, 02 Apr 2018 02:36 AM IST
Updated Mon, 02 Apr 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
पांच पीएचसी के डाक्टरों की नौकरी खतरे में
doctor shimla
नैनीताल। जिले की पांच पीएचसी पर तैनात डॉक्टर आदि कर्मचारियों की नौकरी पर खतरा है। भारत सरकार की ओर से बजट रोक देने से कई डॉक्टर, फार्मेसिस्ट, एएनएम की नौकरी जाना लगभग तय हो गया है। सीएमओ ने शासनादेश आने के बाद पीएचसी बंद करने की बात कही है।
विज्ञापन

जिले में पांच शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं, जो हल्द्वानी के शनिबाजार, मंगलपड़ाव, राजपुरा, काठगोदाम में स्थित हैं। एक शहरी पीएचसी रामनगर में है। यह सभी पीएचसी एनजीओ के माध्यम से संचालित हैं। इनमें इस समय डॉक्टर, फार्मेसिस्ट, एएनएम समेत कई कर्मचारी तैनात हैं। इस वित्तीय वर्ष भारत सरकार ने इन पीएचसी को चलाने के लिए कोई बजट नहीं रखा है। ऐसे में इन्हें बंद करने की घोषणा कर दी गई है। इससे केंद्रों पर तैनात कर्मचारियों को नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता है। सीएमओ डॉ. एमएम तिवारी ने बताया कि बजट न मिलने के कारण सरकार पीएचसी को बंद कर सकती है या फिर इन्हें चलाने के लिए कोई दूसरा उपाय कर सकती है। उन्होंने कहा कि उनके पास कोई आदेश नहीं नहीं आया। आदेश आने के बाद केंद्रों को बंद करने पर फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन

- शहरी गरीबों को परेशानी होगी
अगर पीएचसी बंद होती हैं तो सबसे ज्यादा परेशानी शहरी गरीबों को होगी। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों का कहना है कि भले ही केंद्र मानकों के अनुरूप नहीं हों, लेकिन इनसे गरीबों को मदद मिल रही है। अब यह केंद्र बंद होने से गरीबों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही इन केंद्रों पर तैनात कर्मचारियों को नौकरी जाने का दुख सहना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed