{"_id":"5abbd4d94f1c1be9298b465c","slug":"152225942318-garud-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरीनगरी में तीन तेंदुए दिखे, शोर शराबा कर भगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरीनगरी में तीन तेंदुए दिखे, शोर शराबा कर भगाया
Updated Wed, 28 Mar 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। भलिकोट न्याय पंचायत के हरीनगरी गांव में ग्रामीणों को बुधवार दोपहर तीन तेंदुए नजर आए। इससे घबराए ग्रामीणों ने पटाके छोड़कर और शोर शराबा कर तेंदुओं को भगाया। वहीं, हरीनगरी में मासूम करन को निवाला बनाने वाले तेंदुए को आदमखोर घोषित नहीं किए जाने से ग्रामीण आक्रोशित हैं।
हरीनगरी के प्रधान लक्ष्मण राम ने बताया कि गांव में बुधवार दोपहर ग्रामीणों ने तीन तेंदुए आबादी क्षेत्र में देखे। उनके मुताबिक गांव में अब भी माहौल सामान्य नहीं हो सका है। लोग अब भी बाजार या अन्य कामों के लिए घर से अकेले निकलने से बच रहे हैं।
तेंदुए के आतंक से भयभीत ग्रामीणों ने वन विभाग से मासूम को निवाला बनाने वाले तेंदुए को आदमखोर घोषित करने की मांग की है। वहीं, बैजनाथ क्षेत्र में भी मंगलवार रात तेंदुआ दिखाई दिया। ग्रामीणों ने कनस्तर बाजा कर उसे आबादी से भगाया। बैजनाथ रेंज के अणां, फल्याटी, लोहारचौरा, पिंगलों और देवानाई घाटी में भी तेंदुए ने आतंक मचा रखा है।