फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   बोर्ड कार्यालय में प्रशिक्षण दिया

बोर्ड कार्यालय में प्रशिक्षण दिया

Wed, 28 Mar 2018 02:23 AM IST
Updated Wed, 28 Mar 2018 02:23 AM IST
विज्ञापन
बोर्ड कार्यालय में प्रशिक्षण दिया
कुल 10 से ज्यादा उत्तर पुस्तिकाओं का हुआ मूल्यांकन - फोटो : अमर उजाला
रामनगर (नैनीताल)। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने अब बोर्ड परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए मंगलवार से बोर्ड मुख्यालय में दो दिनी कार्यशाला शुरू की गई। इसमें मास्टर ट्रेनरों को पिछले वर्ष की गलतियां दिखाकर कॉपियां सही से जांचना सिखाया गया।
विज्ञापन

बोर्ड मुख्यालय में मंगलवार को बोर्ड सचिव डॉ. नीता तिवारी ने कार्यशाला का शुभारंभ किया। बताया कि प्रदेश के 30 मूल्यांकन केंद्रों पर एक से 15 अप्रैल तक मूल्यांकन होना है। इसलिए कार्यशाला में सभी मूल्यांकन केंद्रों से दो-दो मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह मास्टर ट्रेनर एक अप्रैल को सभी परीक्षकों को ट्रेनिंग देंगे। इसके बाद ही विधिवत मूल्यांकन कार्य शुरू होगा। इस दौरान पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से सतत एवं व्यापक मूल्यांकन समेत उत्तरपुस्तिकाओं के समग्र मूल्यांकन सिखाया गया। बोर्ड के संयुक्त सचिव बृजमोहन सिंह रावत, शोध अधिकारी मनोज पाठक, विजय बलौदी ने भी प्रशिक्षण दिया। बैठक में बोर्ड के अपर सचिव एमसी पाठक, उपसचिव सीपी रतूड़ी आदि थे।
विज्ञापन


बोर्ड कार्यालय में दो दिनी कार्यशाला शुरू
एक से 15 अप्रैल तक 30 मूल्यांकन केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाएं जांची जाएंगी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed