{"_id":"5abaa8ea4f1c1ba4238b7b94","slug":"152218263912-ramnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उतराखंड ग्रामीण बैंक के कर्मियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उतराखंड ग्रामीण बैंक के कर्मियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी
Updated Wed, 28 Mar 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
उत्तराखंड ग्रामीण बैंक यूनियन की हड़ताल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी/रामनगर। स्थापना के चार दशक बाद भी उचित सेवा शर्तों समेत विभिन्न मांगों को लेकर उत्तराखंड ग्रामीण बैंक कर्मियों ने मंगलवार से तीन दिनी हड़ताल शुरू कर दी है। बैंक कर्मियों की हड़ताल के चलते ग्रामीण बैंकों में कामकाज ठप रहा। बैंक के ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हड़ताली बैंक कर्मियों ने मंगलवार को दूसरे दिन उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के बाहर धरना दिया और जमकर नारेबाजी की।
बैंक कर्मियों ने ग्रामीण बैंकों के निजीकरण पर रोक, मृतक आश्रितों के सेवायोजन, बैंकिंग पेंशन, सेवा शर्तों, पदोन्नति नीति में समानता, दैनिक स्टाफ का नियमितीकरण, नेशनल रूरल बैंक ऑफ इंडिया की स्थापना की मांग रखी। पब्लिक इश्यू के प्रस्ताव वापस लेने, बैंकिंग उद्योग की तर्ज पर कंप्यूटर इंक्रीमेंट सुविधा, ग्रामीण बैंकों को भारतीय बैंकर्स संघ (आईबीए) के साथ वार्ता मंच में शामिल करने आदि मांगें की गई हैं। महासचिव पीएस बिष्ट ने कहा कि न्यायालय में भी अपनी मांगों को लेकर प्रयासरत हैं। हल्द्वानी में चंडी प्रसाद भट्ट, पुष्कर सिंह बिष्ट, सगुण शुक्ला, टीएस जंगपांगी, आरएएस दिनकर, पीयूष गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, पंकज नरुला, कुलवंत सिंह रावत, वीसी पंत, प्रवीण गोयल आदि थे। वहीं हड़ताल के दूसरे दिन ग्रामीण बैंक की रामनगर शाखा पर उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के अधिकारी, कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार नारेबाजी की। इस दौरान मोहन चंद्र तिवारी, लालता प्रसाद, संजय कुमार, भूतपूर्व अधिकारी, अशोक कुमार, माइकल डिसूजा, ललित मोहन (भगतोला), विनोद कुमार, अभिषेक वर्मा, अमित कुमार, सुशील कुमार आदि थे।