{"_id":"5ab95e1f4f1c1b51408b5369","slug":"15220979559-halduchod-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे परेशान क्षेत्रवासी बेहालए प्रशासन उड़ा रहा खुद ही के बनाए हुए नियमों की धज्जियां।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चे परेशान क्षेत्रवासी बेहालए प्रशासन उड़ा रहा खुद ही के बनाए हुए नियमों की धज्जियां।
Updated Tue, 27 Mar 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्दूचौड़ (नैनीताल)। संकरी सड़कों पर खनन सामग्री से भरे 12 से 18 टायरा वाहन रोजाना दौड़ रहे हैं। इससे स्कूली बच्चों की जान खतरे में है। साथ ही वाहन फंसकर रोजाना लगाते हैं। बीते दिनों बैठक आयोजित कर नियम बनाने के बावजूद इन पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
करीब दस दिन पहले समाजसेवी पीयूष जोशी ने ऑनलाइन समाधान पोर्टल में समस्या को दर्ज कराया तो प्रशासन ने स्टोन क्रशरों, वाहन स्वामियों और स्कूल प्रबंधकों की बैठक कराकर कड़े नियम बना दिए थे। इसमें स्कूलों के बंद होने के समय खनन वाहन पूर्णता प्रतिबंधित कर दिए गए थे। साथ ही खनन सामग्री के शिफ्टिंग का समय सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक कर दिया गया था। इसके बावजूद हल्दूचौड़ में बेखौफ स्टोन क्रशरों के बड़े-बड़े हाइवा ओवरलोड उपखनिज लेकर बेतरतीब ढंग से चल रहे हैं। स्थानीय लोगों ने इस मुद्दे पर जल्द प्रभावी कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। उधर, एसपी सिटी अमित कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि मामला काफी गंभीर है। जल्द ही इस पर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।