फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   चोरियों का खुलासा नहीं होने से खफा व्यापारियों ने दिया धरना

चोरियों का खुलासा नहीं होने से खफा व्यापारियों ने दिया धरना

Fri, 16 Mar 2018 12:04 AM IST
Updated Fri, 16 Mar 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
चोरियों का खुलासा नहीं होने से खफा व्यापारियों ने दिया धरना
बाजपुर में एक सप्ताह पहले हुई चोरियों को खुलासा नहीं होने से आक्रोशित व्यापारियों ने बृहस्पतिवार को बरहैनी में दो घंटे बाजार बंद कर धरना दिया। शाम चार बजे कोतवाल वीडी उनियाल ने पहुंचकर व्यापारियों से वार्ता की और जल्द ही चोरियों का खुलासा करने का भरोसा दिया। सात मार्च को गांव बरहैनी नई सड़क चौक पर अरविंद कुमार की कृष्णा टायर नाम की दुकान में चोरी हुई। इसके अलावा बलविंदर सिंह की दुकान के ताले काटकर चार हजार रुपये की नकदी और अन्य सामान लेकर चोर फरार हो गए। चोरियों का खुलासा होने के विरोध में बृहस्पतिवार को व्यापार मंडल अध्यक्ष सन्नी आनंद के नेतृत्व में दर्जनों व्यापारियों ने नई सड़क चौक पर पहुंचकर दो घंटे धरना दिया। इस दौरान पहुंचे एसआई टीसी जोशी का घेराव किया। कोतवाल उनियाल ने बरहैनी में व्यापार मंडल की ओर से दो चौकीदार रखने के लिए कहा, जिस पर व्यापार मंडल से सहमति जताई। इसके अलावा बरहैनी में सीपीयू चेकिंग अभियान चलाएगी। वहां डीके जोशी, सोभी ठक्कर, रंजीत खालसा, कोमल सैनी, कामेश जोशी, जसवंत सिंह, अरविंद, बलविंदर, संदीप आनंद, प्रकाश, नरेंद्र शर्मा, सुमित, संजय आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed