{"_id":"5aa6e46e4f1c1ba8768b52ce","slug":"15208871353-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अप्रैल में होंगे डाक्टरों के तबादले, शासनादेश आया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अप्रैल में होंगे डाक्टरों के तबादले, शासनादेश आया
Updated Tue, 13 Mar 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
doctor shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। लंबे समय से आस लगाए डॉक्टरों के तबादले का रास्ता साफ हो गया है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने सभी डॉक्टरों से सेवाकाल का पूरा विवरण मांगा है।
कई डॉक्टर लंबे समय से तबादले की आस लगा रहे हैं। कुछ डॉक्टर अपना तबादला मैदानी क्षेत्र में तो कुछ पहाड़ पर कराना चाहते हैं। ऐसे डॉक्टरों की अप्रैल में मुराद पूरी होने वाली है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के निदेशक ने आदेश जारी कर दिया है। यह आदेश बीडी पांडेय जिला अस्पताल पहुंच चुका है। आदेश के साथ एक तय प्रारूप आया है, जिसमें डॉक्टरों से उनके सेवाकाल का विवरण पूछा गया है। प्रारूप भरते समय डॉक्टरों को बताना होगा कि उनका सेवाकाल कितना रहा। इस कार्यकाल के दौरान वह कब, कहां तैनात रहे हैं। सरकारी अस्पतालों के सभी डॉक्टरों को यह प्रारूप भरना है। पूरित प्रारूप निदेशालय पहुंचने के बाद स्थानांतरण पर विचार किया जाएगा। इसके बाद तबादला नीति पर खरे उतरने वाले डॉक्टरों के तबादले किए जाएंगे।