फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   ग्रामीण युवा प्रशिक्षित बेरोजगार संघ ने डीएफओ को ज्ञापन सौपा

ग्रामीण युवा प्रशिक्षित बेरोजगार संघ ने डीएफओ को ज्ञापन सौपा

Wed, 07 Mar 2018 02:08 AM IST
Updated Wed, 07 Mar 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीण युवा प्रशिक्षित बेरोजगार संघ ने डीएफओ को ज्ञापन सौपा
रामनगर (नैनीताल)। ग्रामीण युवा प्रशिक्षित बेरोजगार संघ ने पवलगढ़ कंजर्वेशन रिजर्व (पीसीआर) में रोजगार बढ़ाने समेत अन्य अधिकार दिलाने की मांग की है। क्यारी के ग्रामीण विनोद बुधानी के नेतृत्व में पहुंचे इन ग्रामीणों ने रामनगर वन प्रभाग के डीएफओ सुभाष चंद्रा को ज्ञापन सौंपा। बताया कि एक माह पहले भी ग्रामीणों ने अपनी मांगों को लेकर सीतावनी जोन के टेड़ा गेट को बंद किया था। तत्कालीन डीएफओ नेहा वर्मा ने ग्रामीणों की मांगों के समाधान का आश्वासन दिया था लेकिन ग्रामीणों की एक भी मांग पूरी नहीं हुई। ग्रामीणों ने पीसीआर प्रबंधन समिति के गठन, नेचर ट्रेल, पक्षी अवलोकन ट्रेलों के चिह्नीकरण, पीसीआर में स्थायी गाइड रखने, दोनों गेटों से प्रवेश की अनुमति देने, परंपरागत हक हकूक, वनाधिकार मांगे। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी न होने पर पुन: आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान यशपाल नैनवाल, शंकर, मनोज खुल्बे, भूपेंद्र सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed