{"_id":"5a9efa774f1c1bf07b8bae8c","slug":"152036848191-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे रोकने के लिए भारत सरकार से बजट मांगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे रोकने के लिए भारत सरकार से बजट मांगा
Updated Wed, 07 Mar 2018 02:23 AM IST
विज्ञापन
भारतीय करंसी
नैनीताल। आए दिन हो रहे सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए भारत सरकार से 18 लाख रुपये मांगे गए हैं। बजट मिलने के बाद नैनीताल, भवाली, कालाढूंगी मार्ग पर खतरनाक मोड़ों पर पैरापिट, स्पीड ब्रेकर, क्रॉस बैरियर लगाए जाएंगे।
लोक निर्माण, पुलिस और परिवहन विभाग ने संयुक्त रिपोर्ट तैयार कर उत्तराखंड सरकार के माध्यम से भारत सरकार को भेजी है। बजट मिलने के बाद नैनीताल, भवाली, कालाढूंगी रोड पर खतरनाक मोड़ों का चिन्हीकरण, पैरापिट लगाना, स्पीड ब्रेकर, क्रॉस बैरियर आदि लगाया जाएगा।
अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड सीएस नेगी ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों पर सड़क सुरक्षा पर काम चल रहा है। इसी क्रम में पिछले दिनों लोक निर्माण, संभागीय परिवहन और पुलिस ने संयुक्त रूप से भवाली, कालाढूंगी रोड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पता चला कि इन सड़कों पर कई मोड़ ऐसे हैं, जहां कई बार हादसे हो चुके हैं। भविष्य में हादसों का ग्राफ न बढ़े इसलिए ऐसे स्थानों को चिह्नित कर लिया गया। सभी विभागों की ओर से संयुक्त रिपोर्ट तैयार की गई है। लोनिवि के नैनीताल डिवीजन से दो सड़कों को लिया गया है। जिन पर लगभग 18 लाख रुपये का खर्च आएगा। इस्टीमेट पीडब्ल्यूडी की ओर से बनाया गया है। उन्होंने बताया कि नैनीताल जिले में पांच डिवीजन हैं और सभी से राज्य मार्गों पर रिपोर्ट भारत सरकार को भेजी गई है। उत्तराखंड सरकार के माध्यम से भारत सरकार को भेजी जाएगी। भारत सरकार से बजट मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू होंगे।
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी, पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारियों ने भेजी रिपोर्ट
नैनीताल, भवाली और कालाढूंगी रोड पर चिह्नित होंगे खतरनाक मोड़