फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   हाइस्कूल में बंगाली, हिंदुस्तानी संगीत में कोई छात्र पंजीकृत नही

हाइस्कूल में बंगाली, हिंदुस्तानी संगीत में कोई छात्र पंजीकृत नही

Wed, 07 Mar 2018 02:26 AM IST
Updated Wed, 07 Mar 2018 02:26 AM IST
विज्ञापन
हाइस्कूल में बंगाली, हिंदुस्तानी संगीत में कोई छात्र पंजीकृत नही
Exam preparation
रामनगर (नैनीताल)। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद हाइस्कूल के 19, इंटरमीडिएट में 36 विषयों की परीक्षाएं करा रहा है लेकिन इनमें से हाइस्कूल बंगाली, हिंदुस्तानी संगीत (पर्कसन वादन) में कोई भी परीक्षार्थी पंजीकृत नहीं है। इसलिए हाइस्कूल बंगाली, हिंदुस्तानी संगीत (पर्कसन वादन) की परीक्षा नहीं होगी।
विज्ञापन

बोर्ड की सचिव डॉ. नीता तिवारी ने बताया कि इस वर्ष हाइस्कूल में करीब 149445 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं, जिसमें 13 मार्च मंगलवार को हाइस्कूल की होने वाली बंगाली विषय में एक भी परीक्षार्थी शामिल नहीं हो सकेगा, जबकि 20 मार्च मंगलवार को हाइस्कूल की हिंदुस्तानी संगीत (पर्कसन वादन) में भी कोई परीक्षार्थी पंजीकृत नहीं है जबकि इसी दिन हिंदुस्तानी संगीत गायन में 1991 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। हिंदी, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान में सबसे अधिक 149430 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं जबकि पंजाबी में 215, उर्दू में 1146 तो हिंदुस्तानी संगीत (मैलोडिक वादन) में 97 छात्र पंजीकृत हैं तो इंटरमीडिएट में सबसे ज्यादा हिंदी में 130251 छात्र पंजीकृत हैं तो सबसे कम तर्कशास्त्र में सात, हिंदुस्तानी संगीत (पर्कसन वादन) में 14, उर्दू में 116, पंजाबी में 59 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। हाइस्कूल की परीक्षा 24 मार्च, इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 26 मार्च को समाप्त होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed