{"_id":"5a9d50b54f1c1bdd0b8b70ee","slug":"152025948410-ramnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षाएं शुरू, पहले दिन इंटर में किसी भी नकलची का खाता नही खुला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षाएं शुरू, पहले दिन इंटर में किसी भी नकलची का खाता नही खुला
Updated Tue, 06 Mar 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। उत्तराखंड बोर्ड की 12वीं की परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो गई हैं। पहले दिन हिंदी के पेेपर में नकलचियों का खाता नहीं खुल सका। सात जिलों में आठ सौ से अधिक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
बोर्ड कार्यालय के कंट्रोल रूम के मुताबिक प्रदेशभर में इंटरमीडिएट के कुल 132381 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिन्होंने सोमवार को 1309 केंद्रों पर परीक्षाएं दी। इनमें सात जिलों की ही सूचना बोर्ड कंट्रोल रूम को मिल पाई। इंटरमीडिएट के पहले पेपर हिंदी में कोई भी नकलची नहीं पकड़ा गया।
टिहरी गढ़वाल में 148, पौड़ी गढ़वाल में 131, चमोली में 135, चंपावत में 62, अल्मोड़ा में 147, बागेश्वर में 48 और नैनीताल के 151 मिलाकर कुल 822 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे, जबकि अन्य छह जिलों की जानकारी कंट्रोल रूम को नहीं मिल पाई।