{"_id":"5a9b040a4f1c1b3f658b5b75","slug":"15201087839-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिम्मेदारी के साथ दायित्व का निर्वहन करें : गजराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिम्मेदारी के साथ दायित्व का निर्वहन करें : गजराज
Updated Sun, 04 Mar 2018 02:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। भाजयुमो के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष नितिन कार्की, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष जीवंती भट्ट, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विवेक साह और जिला मंत्री देवेंद्र बिष्ट के सम्मान में शनिवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर में बाइक रैली भी निकाली गई।
नैनीताल क्लब में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश महामंत्री गजराज बिष्ट ने कहा कि भाजपा एक अनुशासित पार्टी है। कार्यकर्ता को जो भी दायित्व सौंपा जाता है उसे जिम्मेदारी से पूरा किया जाना चाहिए। भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन सिंह लटवाल ने पूर्व जिलाध्यक्ष चतुर बोरा को मोर्चा में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाने की घोषणा भी की। समारोह को पूर्व दर्जा मंत्री शांति मेहरा, पूर्व जिलाध्यक्ष भुवन चंद्र हर्बोला, वरिष्ठ नेत्री विमला अधिकारी, भाजपा अनुसूचित मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मोहन पाल, कुमाऊं विवि कार्य परिषद के सदस्य अरविंद सिंह पडियार, हरीश भट्ट ने भी संबोधित किया। संचालन भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मनोज जोशी ने किया। इससे पूर्व पार्टी कार्यकर्ताओं ने तल्लीताल ठंडी सड़क से लेकर नैनीताल क्लब तक बाइक व स्कूटर रैली निकाली। इस मौके पर हरीश राणा, विकास जोशी, भूपेंद्र सिंह बिष्ट, कुंदन बिष्ट, तुलसी कठायत, नीतू जोशी, रीना मेहरा, ममता साह, संतोष साह आदि मौजूद रहे।
एनएच भूमि घोटाले में कांग्रेस के कई नेता जाएंगे जेल
नैनीताल। भाजपा के प्रदेश महामंत्री गजराज सिंह बिष्ट ने कहा है एनएच 74 भूमि घोटाले के मामले में जल्द ही कांग्रेस के कई बड़े नेताओं के खिलाफ सरकार कार्रवाई करेगी और कांग्रेस के यह भ्रष्ट नेता जेल की सलाखों के पीछे होंगे। नैनीताल क्लब में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि जनता ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को शत फीसदी अंक दिए हैं। सरकार रोजगार को बढ़ावा देने के लिए भी कार्रवाई कर रही है। पलायन पर रोक लगाने के लिए पलायन आयोग गठित किया गया है।