{"_id":"5a9b01264f1c1b78028b75bd","slug":"15201080438-ramnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिप्सी पंजीकरण के लिए बेमियादी धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिप्सी पंजीकरण के लिए बेमियादी धरना
Updated Sun, 04 Mar 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) में जिप्सी पंजीकरण तक के लिए आंदोलन करना पड़ रहा है। इसके तहत एक जिप्सी स्वामी ने शनिवार से वन परिसर के मुख्य गेट पर बेमियादी धरना शुरू कर दिया है।
जिप्सी स्वामी विजयानंद शर्मा ने बताया कि सीटीआर के नियमानुसार टैक्सी परमिट समेत जिप्सी चालक को कार्बेट में वाहन चलाने का अनुभव होना चाहिए। उनके जिप्सी चालक मो. मोहसिन को सीटीआर ने इसका पहचान पत्र जारी किया है लेकिन विभागीय अभिलेखों में उसे दर्ज नहीं किया। इसके बावजूद नोटिस दिए बिना उसे पंजीकरण की लॉटरी प्रक्रिया से बाहर कर दिया गया। विभाग की लापरवाही से उसकी नई जिप्सी का पंजीकरण नहीं हो सका। भाजपा नेता दिनेश मेहरा, सुरेश घुघत्याल, संतोष, जयपाल सिंह रावत, नैन सिंह, मनमोहन बिष्ट, दिनेश चंद्र सुंदरियाल, मदन जोशी, सुबोध चमोली, वीरेंद्र रावत आदि ने भी उनके समर्थन में धरना दिया। इस बीच कार्बेट नेशनल पार्क के वार्डन शिवराज चंद्र ने जिप्सी संचालकों को अपने कार्यालय में बुलाया। उन्होंने दो दिन में समस्या सुलझाने का आश्वासन देकर आंदोलन समाप्त करने को कहा लेकिन जिप्सी संचालकों ने वार्ता का बहिष्कार कर दिया।