फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   नहरों की मरम्मत नहीं होने से घास उगी

नहरों की मरम्मत नहीं होने से घास उगी

Thu, 01 Mar 2018 12:32 AM IST
Updated Thu, 01 Mar 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
नहरों की मरम्मत नहीं होने से घास उगी
गरुड़ (बागेश्वर)। सिंचाई उप खंड की वर्षों पुरानी नहरों और फील्ड गूलों की मरम्मत नहीं होने से उन पर घास उग गई है। इससे अधिकतर नहरों से पानी की सप्लाई बाधित हो रही है। इसके चलते किसानों को खेतों की सिंचाई में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह हालात नहरों की मरम्मत के लिए जिला योजना और अन्य मदों से मांग के अनुसार धन अवमुक्त नहीं होने से पैदा हुए हैं।
विज्ञापन


सिंचाई उप खंड बैजनाथ के अधीन 50 से अधिक नहरें और दर्जनों फील्ड गूल हैं। विभाग ने राजसेरा, बयालीसेरा, भिटारकोट, कोलतुलारी, खानखेत, सिल्ली, भेंटा, राजसेेरा, मन्यूड़ा, पिंगलों, बड़ेत, पुरुड़ा, सिरकोट आदि नहरों की मरम्मत जिला योजना, नाबार्ड और पीएमजीएसवाई मद से प्रस्तावित थी। वित्तीय वर्ष में मात्र एक महीना शेष होने के बावजूद विभाग को नहरों की मरमत के लिए जिला योजना से मात्र पंद्रह लाख रुपये ही मिले हैं, जबकि मांग एक करोड़ से ज्यादा की है।
विज्ञापन


विभाग के एसडीओ एससी सती के मुताबिक विभाग पर ठेकेदारों की तीस लाख से ज्यादा की देनदारी बीते वित्तीय वर्ष की है। नौघर के प्रधान शंकर सिंह नेगी, बिमोला के हरी राम, कनिष्ठ प्रमुख प्रकाश कोहली, ग्वाड़ पजेना के सिकंदर अली, गढ़सेर के नवीन ममगई, पुरुड़ा के यशवंत सिंह थायत ने बताया कि नहरों की मरम्मत नहीं होने से काश्तकारों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने शासन प्रशासन से नहरों की मरम्मत के लिए शीघ्र धन अवमुक्त करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed