फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   सिंदूर की डिबिया खोल अलबेली आयो महीनों फागुन को

सिंदूर की डिबिया खोल अलबेली आयो महीनों फागुन को

Wed, 28 Feb 2018 02:24 AM IST
Updated Wed, 28 Feb 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
सिंदूर की डिबिया खोल अलबेली आयो महीनों फागुन को
कुमाऊं में होली की धूम - फोटो : अमर उजाला
नैनीताल। सरोवर नगरी में इन दिनों होली की धूम मची हुई है। श्री राम सेवक सभा की ओर से आयोजित 22वें फागोत्सव के तहत मंगलवार को बाल होल्यारों ने होली गायन किया। बाल होल्यारों ने होली खेलत नंद लाल, तुम सिद्धि करो महाराज, आई री दईया आयो फागुन मास समेत होली के कई गीत गाए। इस अवसर पर सोनी जंतवाल, प्रियंका कांडपाल, प्रियंका जोशी, सीमा दोसाद, पारस जोशी, अभय कुमार, अनुभव जोशी, दर्शिल पंत, आराधना कोहली, अनुष्का मौजूद थे। फागोत्सव को सफल बनाने में मनोज साह, अनूप साही, समर साह, विमल जोशी आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन

सूखाताल में नैनी महिला एवं बाल विकास समिति की अध्यक्षा विजय लक्ष्मी थापा के नेतृत्व में महिलाओं ने होली गायन का शुभारंभ गणेश वंदना सिद्धि को दाता विघ्न विनाशन से किया। महिला होल्यारों ने राजा दशरथ बांस काटन गये अंगूठा लागी खाक, सिंदूर की डिबिया खोल अलबेली आयो महीनों फागुन को आदि का गायन किया। होल्यारों में कमला, दुर्गा, शैलजा, नीतू, भगवती, प्रेमा, गीता, अनिता, तुलसी आदि थे। ठंडी सड़क स्थित मां पाषाण देवी मंदिर में नैनी महिला जागृति संस्था की महिलाओं ने बैठकी होली की। इस अवसर पर संस्था की अध्यक्षा मंजू रौतेला, गीता, मुन्नी, निर्मला भट्ट, भगवती सुयाल, सरला जोशी, रजनी चौधरी, चंद्रा, कमला, माधुली, सरला मौजूद थी। गीता सत्संग कैलाश आश्रम में महिलाओं ने होली गीत गाए। यहां सुमन साह, लता तिवारी, पार्वती भट्ट, राधिका लोहनी, पार्वती जोशी, चम्पा वर्मा मौजूद थे।
विज्ञापन

उत्तराखंड हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के सभागार में अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के अध्यक्ष संदीप टंडन की अध्यक्षता में होली मिलन कार्यक्रम हुआ। खुर्पाताल के विनोद एंड कंपनी द्वारा होली गायन के साथ विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। इस अवसर पर वरिष्ठ न्यायमूर्ति वीके बिष्ट, न्यायमूर्ति लोकपाल सिंह, न्यायमूर्ति मनोज तिवारी का अधिवक्ताओं ने स्वागत किया। संचालन अधिवक्ता पंकज पुरोहित ने किया। हाइकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सैय्यद नदीम मून मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed