फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   पंचशील क्रिकेट क्लब व ओमकार क्लब ने जीता मैच

पंचशील क्रिकेट क्लब व ओमकार क्लब ने जीता मैच

Sun, 04 Feb 2018 02:27 AM IST
Updated Sun, 04 Feb 2018 02:27 AM IST
विज्ञापन
पंचशील क्रिकेट क्लब व ओमकार क्लब ने जीता मैच
क्रिकेट
रामनगर (नैनीताल)। कॉर्बेट क्रिकेट क्लब की ओर से यहां स्व. अनुज जायसवाल मेमोरियल टूर्नामेंट आयोजित की जा रही है। इसमें शनिवार को पहला मैच पंचशील क्रिकेट क्लब मुरादाबाद और लखनपुर क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। इसमें पंचशील क्लब मुरादाबाद की टीम ने 20 ओवरों में 180 रनों का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में लखनपुर क्रिकेट क्लब की टीम 90 रनों पर सिमट गई। इससे पंचशील क्रिकेट क्लब मुरादाबाद ने यह मैच 90 रनों से जीत लिया। एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव ने मैच का शुभारंभ किया। इस दौरान कोतवाल विक्रम राठौर, इसरार अंसारी, दीपक शर्मा, शैजान आदि मौजूद रहे। दूसरा मैच ओमकार क्लब रामनगर, आरसीसी बरेली के बीच खेला गया। ओमकार क्लब रामनगर की टीम ने 233 रनों का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में आरसीसी बरेली की टीम 188 रन ही बना सकी, जिससे यह मैच ओमकार क्लब ने 45 रनों से जीत लिया। ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी ने इस मैच का शुभारंभ किया। इस दौरान गोपाल अधिकारी, परवेज मलिक आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed