{"_id":"5a70c2b34f1c1ba32a8b4b6a","slug":"151733951919-bazpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राइवेट बस और गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली भिड़ी, हादसे में महिला यात्री गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राइवेट बस और गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली भिड़ी, हादसे में महिला यात्री गंभीर
Updated Wed, 31 Jan 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजपुर। हल्द्वानी से आ रही प्राइवेट बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य और शिक्षक समेत 11 लोग घायल हो गए। घायलों में एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के चालक और परिचालक बस को छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने यात्रियों को दूसरी बस से रवाना किया।
मंगलवार को हल्द्वानी स्टेट हाइवे धर्मकांटे के पास प्राइवेट बस की टक्कर गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से हो गई। हादसे में बस में सवार महिला यात्री गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे एक कार से अस्पताल में ले जाया गया। इसके अलावा बस में सवार इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सीडी पाटनी और शिक्षक योगेंद्र भगत निवासीगण हल्द्वानी सहित 10 यात्री चोटिल हो गए। बस में करीब 35 यात्री सवार थे। सूचना पर एसआई टीसी जोशी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। समाचार लिखे जाने तक किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नही दी थी।