{"_id":"5a6e36b04f1c1bcb268b6edf","slug":"151717260111-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के सामने पार्किंग संचालक और पर्यटक भिड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के सामने पार्किंग संचालक और पर्यटक भिड़े
Updated Mon, 29 Jan 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। गाड़ी खड़ी करने को लेकर डीएसए मैदान के पास पर्यटक और पार्किंग संचालक पुलिस के सामने भिड़ गए। काफी हुज्जत के बाद मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने दोनों पक्षों को समझा कर शांत किया। इस दौरान काफी देर तक पर्यटकों की गाड़ियां सड़क पर खड़ी रहीं। सूचना पर पहुंचे टीएसआई ने गाड़ियां सड़क से हटवाईं।
शहर में पर्यटकों की संख्या बढ़ने के कारण पार्किंग और ट्रैफिक समस्या गंभीर होती जा रही है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश आदि जगहों से भारी संख्या में पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं। ऐसे में वाहनों की आवाजाही बहुत बढ़ गई है। जिस कारण जगह जगह जाम लग रहा है। रविवार दोपहर करीब 11:30 बजे डीएसए मैदान के पास ट्रैफिक, सिविल पुलिस कर्मी लोगों को जाम से बचाने के लिए मौजूद थे। इसी बीच एक कार स्वामी ने डीएसए मैदान के पास स्थित पार्किंग में गाड़ी ले जाने का प्रयास किया। पर्यटक पूरे परिवार के साथ आया था। मौके पर मौजूद पार्किंग संचालक ने पर्यटक को यह कहते हुए ऊपर भेज दिया कि नीचे की पार्किंग में जगह नहीं है। पर्यटक ऊपर गाड़ी खड़ी करके लौटा तो उसे पता चला कि नीचे पार्किंग में जगह खाली है। उसे गुमराह करके ऊपर भेजा गया। पर्यटक यह कहते हुए पार्किंग संचालक का विरोध करने लगा कि उनकी बूढ़ी मां को ऊपर से नीचे आने में परेशानी का सामना करना पड़ा। इसी को लेकर पार्किंग संचालक और पर्यटक भिड़ गए। मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस कर्मी ने काफी देर तक दोनों पक्षों को समझाया, तभी दोनों पक्ष शांत हुए। इसी बीच महिला पुलिस कर्मी भी आ गईं और महिला पर्यटक को शांत कराया। इस बीच कई पर्यटकों ने अपनी कारें सड़क पर खड़ी कर दीं, जिससे जाम की स्थिति बनी। बाद में टीएसआई उमाकांत ने मौके पर पहुंच कर पर्यटकों को समझा कर कार पार्किंग में भेजी।
पार्किंग संचालक पर्यटकों की गाड़ी ऊपर भेज रहे थे
बूढ़ी मां का हवाला देकर पर्यटकों ने विरोध किया