{"_id":"5a67a0454f1c1b8a268b60f8","slug":"15167408721-lalkuan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालकुआं में जल कर में बढोतरी के विरोध में प्रर्दशन कर ज्ञापन सौपां।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालकुआं में जल कर में बढोतरी के विरोध में प्रर्दशन कर ज्ञापन सौपां।
Updated Wed, 24 Jan 2018 02:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालकुआं (नैनीताल)। जल संस्थान द्वारा पानी की दरों में की जा रही बेतहाशा वृद्धि के विरोध में मंगलवार को नगरवासियों का आखिरकार गुस्सा फूट पड़ा। नगरवासियों ने जल संस्थान कार्यालय में पहुंचकर जबरदस्त प्रदर्शन और नारेबाजी के बाद अधिशासी अभियंता को ज्ञापन देकर जल्द पानी की दरे कम करने की मांग की। ऐसा न करने पर उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी है।
व्यापार मंडल के पदाधिकारियों, क्षेत्र के लोगों ने जल संस्थान के अधिशासी अभियंता कार्यालय में प्रदर्शन करते हुए कहा कि जल संस्थान नगर इकाई द्वारा पेयजल दरों में प्रत्येक वर्ष भारी बढ़ोतरी की जा रही है। जल संस्थान द्वारा इसके लिए नगर पंचायत भवन कर असेसमेंट का हवाला दिया जा रहा है, जबकि भवन कर असेसमेंट प्रत्येक पांच वर्ष में किए जाने का प्रावधान है। बताया कि नगर में कई लोगों का दस वर्षों से भवन कर तक नहीं बढ़ा है। बावजूद इसके जल संस्थान ने पानी के बिल में बढ़ोतरी की है।
इस तुगलकी कार्यवाही से नगरवासियों में गहरा असंतोष व्याप्त है। उन्होंने अधिशासी अभियंता को प्रेषित ज्ञापन की प्रति सहायक अभियंता विनोद श्रीवास्तव को सौंपी। ज्ञापन देने वालों में व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, महामंत्री दिनेश लोहनी, पूर्व चेयरमैन कैलाशचंद्र पंत, कांग्रेसी नेता भुवन पांडे, जीवन कबडवाल, इमरान खान, दीपक जोशी, मुकेश कुमार आदि मौजूद थे। ब्यूरो