फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   वैंडर जोन के लिए बनाई गई सूची में नाम न होने से भड़के

वैंडर जोन के लिए बनाई गई सूची में नाम न होने से भड़के

Wed, 24 Jan 2018 02:13 AM IST
Updated Wed, 24 Jan 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
वैंडर जोन के लिए बनाई गई सूची में नाम न होने से भड़के
नैनीताल। पालिका की ओर से वेंडर जोन के लिए बनाई गई सूची में कई फड़ खोखे वालों का नाम शामिल नहीं होने से वह भड़क गए। गुस्साए फड़ खोखे वालों ने मंगलवार को पालिका दफ्तर पहुंचकर अपना विरोध दर्ज किया। इस दौरान उन्होंने पालिका कर अधीक्षक लता आर्या का घेराव किया। बाद में कर अधीक्षक द्वारा समझाने के बाद वह शांत हो गए।
विज्ञापन

रेहड़ी पटरी हाकर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष जमीर अहमद के नेतृत्व में फड़ खोखे वाले पालिका दफ्तर पहुंचे। इस दौरान जमीर अहमद ने कहा कि उन्होंने एसोसिएशन की ओर वेंडर जोन में शामिल करने के लिए जिन 73 फड़ खोखे वालों की सूची दी थी लेकिन वर्तमान में वेंडर जोन के लिए पालिका प्रशासन की ओर से जो 129 लोगों की सूची जारी की गई है उसमें एसोसिएशन से जुड़े 31 लोगों के नाम नहीं हैं। उन्होंने कहा कि पालिका प्रशासन लिस्ट में नाम शामिल न करके उनकी रोजी-रोटी के साथ खिलवाड़ कर रहा है। कहा कि एसोसिएशन से जुड़े सभी 31 लोगों का नाम अगर जल्द ही शामिल नहीं किया गया तो वह आंदोलन तेज करेंगे।
विज्ञापन

दूसरी ओर पालिका प्रशासन को वेंडर जोन के लिए 222 लोगों के आवेदन मिले हैं जिसमें से 153 लोग ऐसे हैं जिनके आवेदन पत्र में नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत के स्थायी निवास प्रमाण पत्र लगे हैं। पालिका प्रशासन की ओर से 153 में से 129 लोगों की जो सूची जारी की गई है उनके स्थायी निवास प्रमाण पत्र अत्यधिक पुराने व 2012 से पहले के बने हैं। पालिका की कर व राजस्व अधीक्षक लता आर्या ने बताया कि इन सभी 129 लोगों को अतिशीघ्र डिजिटल स्थायी निवास प्रमाण पत्र बनाने के निर्देश दिए गए हैं जिससे उनके सत्यापन की कार्रवाई सुचारु की जा सके। कहा कि वेंडर जोन सूची बनाने में पूरी तरह से पारदर्शिता बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed