{"_id":"5a5d17044f1c1b7f268b4ab4","slug":"15160503658-ramnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनगर की पूजा राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दिखाएगी दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनगर की पूजा राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दिखाएगी दमखम
Updated Tue, 16 Jan 2018 02:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। एमपी इंटर कॉलेज और रामनगर ताइक्वांडो क्लब की छात्रा पूजा पांडे राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दमखम दिखाएगी। वह केरल में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी।
एमपी इंटर कालेज की 12वीं की छात्रा पूजा पांडे का चयन कन्नूर केरल में 22-25 जनवरी तक होने वाली राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए हुआ है। पूजा पहले भी दो बार राष्ट्रीय स्तर पर दमखम दिखा चुकी है। इनमें उसे रजत और कांस्य पदक पाकर ही संतोष करना पड़ा था। पूजा की उपलब्धि से कॉलेज के प्रधानाचार्य दिग्विजय सिंह चौहान, चंचल बसेड़ा आदि ने बधाई दी है। वहीं, पूजा के घर पर भी बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।