{"_id":"5ce1b546bdec22070352b52b","slug":"151558295878-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बौद्ध धर्म के सिद्धांत है कट्टरवाद का जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बौद्ध धर्म के सिद्धांत है कट्टरवाद का जवाब
Mon, 20 May 2019 10:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
Published by: हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 10:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया की अगुवाई में विभिन्न संगठनों के दो दिवसीय संयुक्त अधिवेशन का रविवार को समापन हो गया। वक्ताओं ने भारतीय संविधान और उससे जुड़े मुद्दों पर व्याख्यान दिए। भारतीय बौद्ध महासभा उत्तराखंड, भारतीय लोकतांत्रिक राष्ट्रवादी परिषद, रिपब्लिकन पीपुल्स फ्रंट, इंसाफ, डेमोक्रेटिक राइजिंग इम्पलाइज फाउंडेशन, डॉ. अम्बेडकर मिशन एवं फाउंडेशन के सदस्यों के बीच वक्ताओं ने बौद्ध धर्म के सिद्वांतों को कट्टरवाद और अतिवादी सोच का जवाब बताया।
विज्ञापन
सत्र का प्रारंभ नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश, जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद ने दीप जलाकर किया। डॉ. इंदिरा हृदयेश ने कहा कि वर्तमान समय में धार्मिक कट्टरता का माहौल बनाया जा रहा है, ऐसे में बौद्ध धर्म समाज को नई राह दिखा रहा है। दूसरे सत्र में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि बौद्ध धर्म एक जीवन दर्शन है जो तर्क पर खड़ा है और जीने का ढंग सिखाता है। संचालन संजय बघरवाल ने किया। इस मौके पर सुमित हृदयेश, आनंद रावत, आरएस कुटियाल, हरीश आर्या, हुकम सिंह कुंवर, विजय सिजवाली, प्रयाग भट्ट, खजान गुड्डू, मंजू तिवारी, जीआर टम्टा, जेसी बेरी, महेश मुरारी आदि रहे।
विज्ञापन