फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   कैलाश यात्रा को टेंडर निकालने के लिए आयोग से मांगी अनुमति

कैलाश यात्रा को टेंडर निकालने के लिए आयोग से मांगी अनुमति

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
कैलाश यात्रा को टेंडर निकालने के लिए आयोग से मांगी अनुमति
kailash mountain
नैनीताल। केएमवीएन ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर कैलाश मानसरोवर यात्रियों को लाने-ले जाने एवं यात्री पड़ावों तक सामान पहुंचाने के लिए टेंडर निकालने की अनुमति मांगी है। सोमवार या मंगलवार को आयोग से अनुमति मिलने के बाद केएमवीएन टेंडर निकालेगा। कैलाश मानसरोवर यात्रा 12 जून से शुरू करने के लिए विदेश मंत्रालय से अनुमोदन मिल गया है।
विज्ञापन

कुमाऊं मंडल विकास निगम इस बार कैलाश मानसरोवर यात्रा के नियमों में कुछ बदलाव करना चाहता था। निगम के प्रस्ताव पर दिल्ली में होने वाली बैठकों में विचार किया जाना था, लेकिन बैठकें आचार संहिता के फेर में फंस गईं। सिर्फ एक बैठक हो सकी, जबकि शेष दो बैठकें आचार संहिता लागू होने के कारण रद्द हो गईं। इस कारण नियमों में बदलाव की फाइल किसी नतीजे तक नहीं पहुंच सकी। निगम इस समय यात्रा की तैयारियों में जुटा है। सबसे ज्यादा यात्रियों को लाने ले जाने और राशन की व्यवस्था करने के लिए साधन जुटाए जाने हैं। निगम ने टेंडर निकालने की अनुमति लेने के लिए भारत निर्वाचन आयोग को पत्र लिखा है।
विज्ञापन


कैलाश यात्रा को टेंडर निकालने के लिए आयोग से मांगी अनुमति
यात्रियों को लाने-ले जाने एवं सामान ढुलाई के लिए निकाला जाना है टेंडर
12 जून से शुरू होनी है कैलाश मानसरोवर यात्रा

यात्रियों को दिल्ली से काठगोदाम तक रोडवेज बस से लाया जाएगा। इसके बाद काठगोदाम से धारचूला तक बसों से पहुंचाया जाएगा, जबकि धारचूला से नाभी तक यात्रियों को पैदल जाना होगा। रास्ते पर स्थित यात्री पड़ावों के लिए सामान की जरूरत है। इस सामान की ढुलाई और काठगोदाम से धारचूला तक बसों का टेंडर निकाला जाएगा। आयोग से अनुमति मिलते ही टेंडर निकाले जाएंगे। -अशोक जोशी, जीएम, केएमवीएन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed