फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   उतराखंड व यूपी के प्रमुख सचिव स्वास्थ एवम परिवार कल्याण व प्रमुख सचिव वित को अवमानना नोटिस जारी

उतराखंड व यूपी के प्रमुख सचिव स्वास्थ एवम परिवार कल्याण व प्रमुख सचिव वित को अवमानना नोटिस जारी

Wed, 10 Jan 2018 02:21 AM IST
Updated Wed, 10 Jan 2018 02:21 AM IST
विज्ञापन
उतराखंड व यूपी के प्रमुख सचिव स्वास्थ एवम परिवार कल्याण व प्रमुख सचिव वित को अवमानना नोटिस जारी
नैनीताल। उच्च न्यायालय ने अवमानना याचिका में सुनवाई के बाद उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव स्वास्थ्य और प्रमुख सचिव वित्त को अवमानना नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। मामले की अगली सुनवाई छह मार्च 2018 को होगी।
विज्ञापन

न्यायमूर्ति वीके बिष्ट की एकलपीठ के समक्ष बागेश्वर निवासी पान सिंह बिष्ट, लोकमणि पाठक और भवानी दत्त जोशी की अवमानना याचिका पर सुनवाई हुई। इस याचिका में कहा गया कि वे स्वास्थ्य विभाग उत्तराखंड में स्वास्थ्य पर्यवेक्षक के पद से वर्ष 2010 में सेवानिवृत्त हुए थे। उनको एक जनवरी 1995 से 30 जून 2010 तक का वास्तविक पुनरीक्षित वेतनमान का लाभ नहीं दिया गया और न ही उनकी पेंशन का फिर से निर्धारण किया गया। न्यायालय ने पूर्व में 11 अप्रैल, 31 जुलाई और छह सितंबर 2017 को आदेश पारित करते हुए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे याची को दस सप्ताह के भीतर पुनरीक्षित वेतनमान तथा पेंशन का लाभ देना सुनिश्चित करें। इस आदेश का पालन न होने पर याची ने अवमानना याचिका दाखिल की थी। एकलपीठ ने उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और प्रमुख सचिव वित्त को अवमानना नोटिस जारी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed