फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   कालाढूंगी के दीपक ने थाईलैंड में जीते तीन पदक

कालाढूंगी के दीपक ने थाईलैंड में जीते तीन पदक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 03:06 AM IST
विज्ञापन
कालाढूंगी के दीपक ने थाईलैंड में जीते तीन पदक
कालाढूंगी (नैनीताल)। कालाढूंगी निवासी दीपक नेगी ने थाईलैंड में चल रही अंतरराष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में तीन मेडल जीतकर देश, राज्य के साथ ही क्षेत्र का फिर नाम रोशन किया है। दीपक को त्रिकूट में रजत पदक, लंबीकूद और रिले रेस में कांस्य पदक मिला है। दीपक इससे पहले भी ऑस्ट्रेलिया न्यूजीलैंड, जापान एवं कई अन्य देशों में देश के लिए स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। इस प्रतियोगिता में 18 देशों के लगभग 2 हजार खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। देश के लिए मेडल जीतने पर खेलमंत्री अरविंद पांडे ने भी दीपक को बधाई दी है। दीपक के बड़े भाई एवं खेल प्रशिक्षक राजेंद्र सिंह नेगी ने बताया दीपक नेगी वर्तमान में गुरुग्राम स्थित फॉर्टिस हेल्थ केयर में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed