फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   लाइन पर चिपका कबूतर ठप हो गया बिजलीघर

लाइन पर चिपका कबूतर ठप हो गया बिजलीघर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Feb 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
लाइन पर चिपका कबूतर ठप हो गया बिजलीघर
हल्द्वानी। लाइन पर कबूतर चिपकने और इंसुलेटर फटने से कालाढूंगी बिजलीघर ठप हो गया, जबकि लालकुआं में दो ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए। इस कारण शुक्रवार को पूरे दिन बिजली की आंखमिचौली चलती रही।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार देर रात बिजली कड़कने के साथ मूसलाधार बारिश हुई थी। कालाढूंगी उपकेंद्र रात में ही ठप हो गया और नैनीताल रोड, रामपुर रोड, बरेली रोड, बनभूलपुरा, बाजार, 13 बीघा, इंदिरा नगर आदि क्षेत्र अंधेरे में डूब गए, जबकि लालकुआं में भी बिजली कड़कने के कारण दो ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए। ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक एलटी लाइनों पर फ्यूज फट गए। अधिशासी अभियंता नगर डीके जोशी ने बताया कि रामपुर रोड के पास लाइन पर कबूतर चिपक गया था, जबकि कमलुवागांजा से आने वाली लाइन का इंसुलेटर फटने के कारण कालाढूंगी उपकेंद्र ठप हो गया था और सभी फीडर बंद हो गए थे। शुक्रवार की दोपहर साढ़े तीन बजे कालाढूंगी उपकेंद्र सामान्य हो सका। जोशी ने बताया कि सुभाषनगर उपकेंद्र से कालाढूंगी उपकेंद्र को जोड़कर चलाया गया। अधिशासी अभियंता ग्रामीण अमित आनंद ने बताया कि एलटी लाइनों के फ्यूज फट गए थे, जबकि लालकुआं में दो क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर बदले गए।
विज्ञापन


लाइन पर चिपका कबूतर, ठप हो गया बिजलीघर
कमलुवागांजा के पास इंसुलेटर फटा, लालकुआं में दो ट्रांसफार्मर हुए क्षतिग्रस्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed