{"_id":"5c4a239cbdec2211b705eda6","slug":"151548362652-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूओयू ने आठ हजार विद्यार्थियों की डिग्री ‘नेड’ पर अपलोड की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूओयू ने आठ हजार विद्यार्थियों की डिग्री ‘नेड’ पर अपलोड की
विज्ञापन
net banking
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों की डिग्रियों को नेशनल एकेडमिक डिपोजिट्री (नेड) पर अपलोड करना शुरू कर दिया है। विवि प्रशासन अब तक करीब आठ हजार विद्यार्थियों की डिग्रियों को नेड की वेबसाइट पर अपलोड कर चुका है। इस व्यवस्था के बाद विद्यार्थियों को अपनी डिग्री साथ नहीं रखनी पड़ेगी और वे नेड की वेबसाइट पर लॉगइन कर डिग्री प्राप्त कर सकेंगे।
मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने देश के उच्चशिक्षा संस्थानों को आधुनिक बनाने के लिए सेवेंटीन एक्शन प्लान तैयार किया था। 17 सूत्री कार्यक्रम में विश्वविद्यालय और कॉलेज परिसरों को अत्याधुनिक सुविधाओं से जोड़ने के साथ ही डिजिटल करना था। एचआरडी मंत्रालय ने देश के सभी विद्यार्थियों के शैक्षणिक दस्तावेजों को संरक्षित करने के लिए ‘नेड’ तैयार किया। वहीं देश के सभी विश्वविद्यालयों को नेड में विद्यार्थियों की डिग्रियां अपलोड कराने के निर्देश दिए। यूओयू के परीक्षा नियंत्रक प्रो. पीडी पंत ने बताया कि सत्र 2014-15 से बीते शिक्षा सत्र तक उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों की डिग्री अपलोड करनी शुरू कर दी हैं। 20 हजार से अधिक विद्यार्थियों की डिग्रियां अपलोड होनी हैं। आठ हजार की डिग्रियां अपलोड की जा चुकी हैं।
यूओयू ने आठ हजार विद्यार्थियों की डिग्री ‘नेड’ पर अपलोड की
विद्यार्थियों को साथ नहीं रखनी पड़ेगी डिग्री, ‘नेड’ की साइट पर लॉगइन कर ऑनलाइन प्राप्त कर सकेंगे
शासन की ओर से बीते दिनों पत्र भेजकर विश्वविद्यालय से ‘नेड’ में डिग्रियों के अपलोड की स्थिति पूछी गई थी। इस पर वर्तमान स्थिति से अवगत करा दिया गया है। -भरत सिंह, कुलसचिव यूओयू।