{"_id":"5beb3811bdec22695873d02a","slug":"151542141969-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्विस टैक्स जमा नहीं करने वाले कारोबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्विस टैक्स जमा नहीं करने वाले कारोबारी
Updated Wed, 14 Nov 2018 02:27 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। केंद्रीय माल एवं सेवा कर (सीजीएसटी) ने एक ऐसी कंपनी को पकड़ा है, जिसने रिटर्न में 0 टैक्स देयता दिखाई। जब सीजीएसटी ने जांच की तब कंपनी पर 52.21 लाख रुपये से अधिक की टैक्स देयता पकड़ी गई। इधर, सीजीएसटी ने 3.20 करोड़ से ज्यादा का टैक्स नहीं देने वाले कारोबारियों को भी नोटिस भेजे हैं।
सीजीएसटी के अनुसार इस साल सितंबर से 25 अक्तूबर तक टैक्स जमा नहीं करने वाले सात कारोबारियों के खिलाफ नोटिस जारी किए। इन पर 2,68,13,472 रुपये टैक्स की देनदारी है। विभाग की सख्ती के बाद 1,05,99,797 रुपये टैक्स जमा हुआ है। वहीं एक कारोबारी ऐसा भी पकड़ा गया जिसने रिटर्न जमा किया लेकिन टैक्स देयता 0 दिखाई थी। जब सीजीएसटी ने जांच की तब कारोबारी पर 52,21,683 रुपये देयता निकली।
विभाग ने कारोबारी को नोटिस जारी किया। एक कारोबारी और भी पकड़ा गया। इसके 3 बी रिटर्न और जीएसटी आर-1 में अंतर था। विभाग ने इस कारोबारी से जुर्माना समेत 16,53,452 रुपये वसूल किए हैं। वहीं जिन कारोबारियों से टैक्स वसूली नहीं हुई उनके बैंक को नोटिस भेज कर खाते से वसूली करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
कारोबारियों से टैक्स वसूली की जा रही है, जो कारोबारी नोटिसों के बाद भी टैक्स नहीं दे रहे हैं उनके बैंक से वसूली के निर्देश दिए गए हैं।
- एचवी पांडे, सहायक आयुक्त, सीजीएसटी हल्द्वानी रेंज