{"_id":"5be5e168bdec22697652b51a","slug":"151541792104-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टॉली से कोसी नदी पार कर जाएंगे स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टॉली से कोसी नदी पार कर जाएंगे स्कूल
Updated Sat, 10 Nov 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
कोसी नदी पर बन रही बिजली चालित ट्रॉली।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेतालघाट (नैनीताल)। कोसी नदी पर ग्रामीण एक अदद पुल की मांग करते-करते थक गए। मांग इसलिए कर रहे थे क्योंकि उन्हें पांच से आठ किमी तक जान जोखिम में डालकर बाजार या अन्य जगहों पर जाना पड़ता था। सरकार ने उनका दर्द महसूस किया। पुल तो नहीं बना मगर शासन ने बिजली चालित ट्रॉली की सौगात देकर ग्रामीणों की समस्या का निदान जरूर खोज निकाला। इसके लिए बजट स्वीकृत हो गया है।
बेतालघाट के गांव खैराली, कलुवाबगड़, रोपा के ग्रामीणों और स्कूली बच्चे नदी पार करने के लिए परेशान रहते थे। वे जान जोखिम में डालकर कोसी नदी पार करने को विवश थे। ग्रामीणों को पहले पांच से आठ किमी तक जान जोखिम में डालकर बाजार या अन्य जगहों पर जाना पड़ता था। लेकिन अब 125 मीटर बिजली चालित ट्रॉली बनने से उन्हें आवाजाही में सुविधा होगी। ग्रामीणों ने इसके लिए विधायक संजीव आर्य का आभार जताया है। लोनिवि के अधिशासी अभियंता के अनुसार बिजली चालित ट्रॉली के निर्माण में 40 से 60 लाख रुपये तक का खर्चा आने का अनुमान है।