{"_id":"5bc25621bdec22699b1485cd","slug":"151539462689-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊंचापुल में विधायक भगत का मंचन देखने उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊंचापुल में विधायक भगत का मंचन देखने उमड़ी भीड़
Updated Sun, 14 Oct 2018 02:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। ऊंचापुल की रामलीला में शनिवार को दशरथ-कैकई संवाद और श्रीराम वनवास का मंचन किया गया।
ऊंचापुल की लीला में कालाढूंगी के विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने दशरथ का किरदार निभाया। उनके अभिनय को देखने के लिए क्षेत्र से काफी संख्या में दर्शकों की भीड़ उमड़ी। विधायक भगत के कैकई से संवाद ‘क्यों कोप भवन में बैठी हो, क्यों पल-पल तुझको भारी है, चलते हैं सच्चे वीर सदा, पर झूठे दांव नहीं चलते, दशरथ तो चलता है पर दशरथ के पांव नहीं चलते’ को दर्शकों ने खूब सराहा।
दर्शकों ने तालियां बजाकर विधायक भगत के अभिनय की सराहना की। विधायक भगत ने उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रहते हुए भी ऊंचापुल की रामलीला में दशरथ का अभिनय किया था। वह पिछले 38 साल से लगातार अभिनय कर रहे हैं। भगत ने 1976 में बेरीपड़ाव की रामलीला में भी परशुराम का अभिनय किया था।
शनिवार को लीला मंचन के दौरान संरक्षक जगदीश चंद्र नैनवाल, कमेटी से जुड़े खीम सामंत, प्रमोद पंत, सुभाष जोशी, रवि दुर्गापाल, सुरेश गौड़, भास्कर जोशी, विजय नेगी आदि थे।
विज्ञापन
‘चलते हैं सच्चे वीर सदा, पर झूठे दांव नहीं चलते’
ऊंचापुल में विधायक भगत का अभिनय देखने उमड़ी भीड़