फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण द्वाराहाट क्षेत्र में पेयजल संकट गहराया

पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण द्वाराहाट क्षेत्र में पेयजल संकट गहराया

Wed, 29 Aug 2018 10:45 PM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण द्वाराहाट क्षेत्र में पेयजल संकट गहराया
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। नगर पंचायत सहित कई ग्रामीण क्षेत्रों की पेयजल आपूर्ति बुधवार की सुबह अचानक ठप होने के कारण वहां हड़कंप मच गया। बताया गया है कि खनरधार-चौखुटिया सड़क निर्माण में पेयजल योजना की लाइन के ऊपर सड़क का मलबा आ गया और पाइप क्षतिग्रस्त हो गए, जिसके चलते आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन


नगर पंचायत क्षेत्र सहित ग्राम पंचायत गवाड़, भुमकिया, कोटिला, पूजाखेत, ध्याड़ी, डिग्री कालेज आदि गांवों में 17 किमी लंबी रामगंगा-द्वाराहाट पेयजल पंपिंग योजना से आपूर्ति होती है। बुधवार की सुबह इन इलाकों में आपूर्ति नहीं हो पाई, जिसके चलते लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन



जल संस्थान के अधिकारियों से पूछने पर पता चला कि खनरधार-चौखुटिया सड़क निर्माण का मलबा पानी की योजना के ऊपर आ गया, जिससे पाइप क्षतिग्रस्त हो गए। जल संस्थान के अवर अभियंता एसएस रौतेला ने बताया कि सड़क कटान के कारण योजना के पाइप लाइन जमीन से बाहर आ गई। बाद में मलबा आने के कारण पाइप लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। पानी की आपूर्ति शीघ्र सुचारू हो इसके लिए कार्य शुरू कर दिया गया है। संबंधित विभाग को भी सूचित किया गया है। शीघ्र ही प्रभावित क्षेत्रों में आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed