फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   पानी के लिए विभागों के चक्कर काट रहे सदे मेहरगांव के लोग

पानी के लिए विभागों के चक्कर काट रहे सदे मेहरगांव के लोग

Sat, 11 Aug 2018 11:12 PM IST
Updated Sat, 11 Aug 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
पानी के लिए विभागों के चक्कर काट रहे सदे मेहरगांव के लोग
रानीखेत (अल्मोड़ा)। सुदूरवर्ती गांवों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। योजना होने के बावजूद स्याल्दे तहसील के सुदूरवर्ती आधा दर्जन गांव पिछले ढाई साल से पानी के लिए तरस रहे हैं। दरअसल यहां घटगाड़-देघाट सड़क निर्माण में सदे पंपिंग पेयजल योजना के पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गए, तब से इसे आज तक ठीक नहीं किया गया है। ग्रामीण कभी जल संस्थान तो कभी लोनिवि के चक्कर काटकर परेशान हैं। विभागों से भी ग्रामीणों को सार्थक जवाब नहीं मिल रहा।
विज्ञापन


सरमोली घटगाड़ से 1987 में सदे मेहरगांव पेयजल योजना बनी। इस योजना से सदे के अलावा तल्ला मेहरखोला, मल्ला मेहरखोला, रिखून, बाराखाल, बेल्जाण, तामाढूंन, पीपलगांव सहित कई इलाके जुड़े हुए हैं। वयोवृद्ध राज्य आंदोलनकारी पान सिंह रावत ने बताया कि ढाई साल पूर्व लोनिवि ने घटगाड़-देघाट सड़क निर्माण का कार्य शुरू कराया। जिसमें पेयजल योजना की लाइन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, तब से गांव में पानी नहीं पहुंच रहा।
विज्ञापन


बरसात कम होने के कारण पारंपरिक जल स्रोत भरे नहीं हैं। जिसके चलते भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जानवरों के लिए भी पानी उपलब्ध नहीं हो रहा। जिलाधिकारी ने तक इस योजना को दुरुस्त करने के आदेश दिए हैं, लेकिन जल संस्थान और लोनिवि के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed