{"_id":"5a91d2244f1c1bef7b8b94e2","slug":"151519505956-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीरता सम्मान समारोह की तैयरियां पूरी, संयोजक और डीएम ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीरता सम्मान समारोह की तैयरियां पूरी, संयोजक और डीएम ने किया निरीक्षण
Updated Sun, 25 Feb 2018 02:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। रविवार को प्रस्तावित वीरता सम्मान समारोेह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समारोह के संयोजक मसूरी विधायक गणेश जोशी और जिलाधिकारी दीपेंद्र कुमार चौधरी ने शनिवार को कार्यक्रम स्थल का जायजा लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
सैनिक कल्याण और पुनर्वास के ब्रिगेडियर सेवानिवृत्त केबी चंद ने बताया कि समारोह में कुमाऊं के 180 पदक विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। इनमें नैनीताल के 59, अल्मोड़ा के 28, बागेश्वर के 12, पिथौरागढ़ के 32, चंपावत के आठ और ऊधमसिंह नगर के 41 वीरता पदक विजेता, आफीसर, जेसीओ, जवान एवं वीर नारियां शामिल हैं। समारोह के संयोजक जोशी ने अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा आपकी राय आपका बजट विषय पर भी मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा चर्चा की जाएगी। निरीक्षण दौरान विशेष कार्याधिकारी धीरेंद्र सिह पंवार, अपर जिलाधिकारी हरबीर सिह, सिटी मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय, आरटीओ राजीव मेहरा, एआरटीओ विमल पांडे, सैनिक कल्याण अधिकारी मेजर बीएस रौतेला आदि मौजूद थे।