{"_id":"5a5a6f8c4f1c1bfb408b4b79","slug":"151515876236-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग दंपति बेटे से मिलने दिल्ली गए, चोरों ने खंगाला घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग दंपति बेटे से मिलने दिल्ली गए, चोरों ने खंगाला घर
Updated Sun, 14 Jan 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। सर्द रातों में एक बार फिर चोर सक्रिय होने लगे हैं। अब नीलियम कॉलोनी में जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय से अवकाश प्राप्त कर्मचारी बालादत्त फुलारा के घर चोरों ने सेंध लगा दी। वह पत्नी को लेकर बेटे से मिलने दिल्ली गए थे। कितना सामान चोरी हुआ अभी इसका अनुमान नहीं लग पाया है। चार महीने पहले भी चोरों ने इसी मकान का ताला तोड़ा था। पुलिस अब तक इसका खुलासा नहीं कर पाई है।
बालादत्त फुलारा दस दिन पहले पत्नी के साथ बेटे गोपाल दत्त फुलारा से मिलने के लिए दिल्ली चले गए। दिल्ली में उनका बेटा एक हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी में प्रबंध निदेशक पद पर कार्यरत है। शनिवार की रात चोरों ने अवकाश प्राप्त कर्मचारी के घर में चहारदीवारी से अंदर प्रवेश कर भूतल के तीन कमरों और प्रथम तल के एक कमरे को खंगाल डाला। सुबह पड़ोसियों ने मुख्य गेट का दरवाजा बंद और ऊपर का दरवाजा खुला देखकर बालादत्त को फोन किया तो चोरी का पता चला। चोर दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे। अलमारियों और रसोई को भी तक को खंगाला था। घटना की सूचना मिलने पर बालादत्त के रिश्तेदार समाचार पत्र विक्रेता यूनियन के नेता चंद्रशेखर कांडपाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना से पुलिस को अवगत कराया। पूछने पर पता चला कि बाला दत्त रविवार को दिल्ली से आएंगे। उनके आने पर ही चोरी के सामान का पता लगेगा।
उधर, लोगों में गुस्सा है कि पुलिस चार महीने पहले की चोरी का खुलासा नहीं कर पाई है इससे चोरों के हौसले बुलंद हैं।