फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   नैनीताल में बाजार बंद आज, हाइकोर्ट जाएंगे

नैनीताल में बाजार बंद आज, हाइकोर्ट जाएंगे

Thu, 04 Jan 2018 02:25 AM IST
Updated Thu, 04 Jan 2018 02:25 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल में बाजार बंद आज, हाइकोर्ट जाएंगे
नैनीताल में बाजार बंद आज, हाइकोर्ट जाएंगे
विज्ञापन

नैनीताल। मल्लीताल पंत पार्क से फड़ खोखे हटाने में हीलाहवाली बरतने पर नैनीताल के व्यापारी काफी गुस्से में हैं। बुधवार को प्रशासन, पालिका व पुलिस टीम द्वारा फड़ खोखे हटाने में असफल होने पर व्यापारियों ने जहां एक तरफ बुधवार सायं तीन बजे से मल्लीताल बाजार बंद कर दिया वहीं दूसरी ओर तल्लीताल व मल्लीताल व्यापार मंडल ने बृहस्पतिवार को नैनीताल में व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद करने का ऐलान कर दिया। इसकी सूचना देर सायं ध्वनि विस्तारक यंत्र से भी व्यापारियों को दी गई। व्यापारियों ने कहा कि वह अपने उत्पीड़न के खिलाफ न्याय की आशा को लेकर बृहस्पतिवार को हाइकोर्ट जाएंगे। मल्लीताल व्यापार मंडल के अध्यक्ष किशन सिंह नेगी के मुताबिक कूच से पूर्व सभी व्यापारी सुबह 10 बजे मल्लीताल रामलीला मैदान में जमा होंगे। वहां पर सभा होगी उसके बाद ही हाइकोर्ट कूच करेंगे। ब्यूरो

गुस्साए व्यापारियों ने अधिकारियों को बनाया बंधक

पंत पार्क से फड़ खोखे न हटाए जाने से गुस्साए व्यापारियों ने बुधवार देर शाम पालिका दफ्तर में ईओ कक्ष के भीतर प्रशासनिक, पुलिस व पालिका के अधिकारियों को कुछ देर के लिए बंधक बना लिया। इस दौरान कक्ष के भीतर बैठे मीडिया कर्मी भी अंदर ही बंद हो गए बाद में व्यापारियों ने उन्हें तो बाहर कर दिया लेकिन प्रशासनिक व अन्य अधिकारियों को अंदर ही रहने दिया। बाद में व्यापारी थोड़े नरम हुए और उन्होंने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को बाहर आने दिया लेकिन ईओ को कक्ष के भीतर ही बंद रखने की जिद पर अड़े रहे बाद में एक बार फिर फड़ हटाने के आश्वासन के बाद ईओ कक्ष से बाहर आ सके। ब्यूरो
विज्ञापन


महिला फड़ व्यवसायी ईओ के समक्ष बनी दीवार
फड़ हटाने पंत पार्क पहुंची पालिका व पुलिस की टीम के सामने बुधवार को महिला फड़ व्यवसायी दीवार बनकर खड़ी हो गई। करीब दो घंटे तक पालिका व पुलिस की टीम फड़ हटाने के लिए आगे बढ़ने का प्रयास करती रही। महिलाओं का विरोध इतना जबरदस्त था कि ईओ रोहिताश शर्मा भारी पुलिस बल की मौजूदगी के बाद भी फड़ नहीं हटा पाए। इस दौरान उनकी महिला फड़ व्यवसायियों समेत फड़ कारोबारियों से जमकर नोकझोंक हुई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं : एडीएम
एडीएम (वित्त व राजस्व) बीएल फिरमाल ने कहा कि पंत पार्क के मामले में जिला, पुलिस व पालिका प्रशासन वार्ता के जरिए हल निकालने को प्रयासरत है। कहा कि प्रशासन ने व्यापारियों व फड़ व्यवसायियों के साथ वार्ता के लिए कई प्रयास किए गए लेकिन दोनों ही पक्ष वार्ता को राजी नहीं हुए। ब्यूरो

व्यापारी हितों की पक्षधर है पालिका : ईओ

पालिका के ईओ रोहिताश शर्मा ने कहा कि पालिका न तो अतिक्रमण को बढ़ावा दे रही है और न ही व्यापारियों के हितों को प्रभावित करने की मंशा रखती है। कहा कि भूमि उपलब्ध नहीं होने के चलते अभी तक वेंडर जोन की स्थापना नहीं की जा सकी है। कहा कि भूमि की उपलब्धता होते ही शीघ्र ही वेंडर जोन की स्थापना कर दी जाएगी। ब्यूरो

अतिक्रमण के नाम पर हो रहा व्यापारियों का उत्पीड़न : नेगी

व्यापार मंडल मल्लीताल के अध्यक्ष किशन सिंह नेगी ने कहा कि एक तरफ जहां अतिक्रमण के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है वहीं दूसरी तरफ पंत पार्क में अवैध रुप से लगे फड़ खोखों की तरफ से जिला व पालिका प्रशासन आंखें मूंदे बैठा है। ब्यूरो


गरीबों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं : जमीर

रेहड़ी पटरी हाकर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष जमीर अहमद के मुताबिक जिला व पालिका प्रशासन केवल गरीबों का उत्पीड़न करने पर उतारू है। कहा कि पंत पार्क में फड़ व्यवसाय शांतिपूर्वक अपना व्यवसाय करते हुए सस्ते दामों पर स्थानीय व पर्यटकों को सामान मुहैया करा रहे हैं और समय-समय पर झील व नालों की भी सफाई कर रहे हैं। वेंडर जोन की स्थापना एसोसिएशन द्वारा लंबे समय की जा रही है लेकिन उसकी मांग को नजर अंदाज किया जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed