{"_id":"5a206ac04f1c1b6e468b7929","slug":"151512073920-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन शहर के बैंक्वटहालों संचालकों पर कसेगा शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन शहर के बैंक्वटहालों संचालकों पर कसेगा शिकंजा
Updated Fri, 01 Dec 2017 02:14 AM IST
विज्ञापन
Sachin Shroff-Juhi Parmar Marriage Day
- फोटो : Youtube still
हल्द्वानी। बैंक्वेट हॉलों में विवाह समारोह के आयोजनों की वजह से यातायात अवरुद्ध होने, जनसामान्य को दिक्कतों को लेकर नगर प्रशासन की नींद टूटी है। कई लोगों की शिकायतें पहुंचने पर डीएम के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट ने बैंक्वेट हॉलों पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर दी है। इस संबंध में शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के सभी बैंक्वेट हॉल, मैरिज हॉल, रेस्टोरेंट संचालकों की बैठक पांच दिसंबर को नगर निगम में बुलाई गई है।
सिटी मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय ने बताया कि बैंक्वेट हॉलों में विवाह कार्यक्रमों की सही व्यवस्था न होने के कारण आम लोगों को परेशानी होने की शिकायतें डीएम को मिली हैं। उन्होंने बताया कि बैंक्वेट हॉल संचालकों को विवाह कार्यक्रम से निकलने वाले कूड़े का समुचित निस्तारण करने, गंदे पानी की निकासी की सही व्यवस्था करने के साथ ही पार्किंग की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि विवाह कार्यक्रम के दौरान अग्नि सुरक्षा के समुचित उपाय करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रतिबंधित प्लास्टिक, थर्माकोल के प्लेट, गिलास आदि सामग्री के रूप में उपयोग न करने को कहा गया है। बैंक्वेट हॉल संचालकों को रात्रि दस बजे के बाद डीजे का प्रयोग ने करने की हिदायत भी दी गई है। उन्होंने बताया कि बिना अनुमति के सड़क मार्ग पर अनियमित तरीके से बारात निकाले जाने से यातायात बाधित होने की समस्या, हर्ष फायरिंग की समस्या, बिना अनुमति मादक पदार्थों के उपयोग करने, सुरक्षा के प्रबंध के लिए सीसीटीवी कैमरों और सुरक्षा गार्ड आदि की समुचित व्यवस्था आदि के संबंध में बैंक्वेट हॉल, मैरिज हॉल, पार्टी लॉन, रेस्टोरेंट होटल आदि के संचालकों की बैठक पांच दिसंबर को दोपहर दो बजे नगर निगम सभागार में बुलाई गई है।