{"_id":"5a4282ed4f1c1b0e788b515a","slug":"15143084924103-garud-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"103 वर्षीय धर्म सिंह का निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
103 वर्षीय धर्म सिंह का निधन
Updated Tue, 26 Dec 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। देवनाई घाटी के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति धर्म सिंह बरोलिया का 103 वर्ष की आयु में मंगलवार को निधन हो गया है। अंत्येष्टि बागेश्वर में सरयू और गोमती के संगम तट पर की गई। मृतक की चार लड़कियां हैं। उनके निधन पर आनंद सिंह बरोलिया, जिला पंचायत सदस्य शिव सिंह बिष्ट, किसान क्लब देवनाई के सुंदर बरोलिया, टैक्सी यूनियन गरुड़ के अध्यक्ष चंदन बरोलिया, किसन बोरा, कैलाश बोरा आदि ने शोक जताया है। ब्यूरो
विज्ञापन