{"_id":"5a4282ec4f1c1bd0408bf1c1","slug":"151430849019-garud-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौघर में तीन दिन से बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौघर में तीन दिन से बिजली गुल
Updated Tue, 26 Dec 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरुड़ (बागेश्वर)। नौघर कस्बे का ट्रांसफार्मर फूंकने से टीट बाजार और नौघर मोहल्ले में तीन दिन से बिजली गुल है। उपभोक्ताओं ने बृहस्पतिवार तक ट्रांसफार्मर नहीं बदलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। टीट बाजार और नौघर कस्बे का ट्रांसफार्मर तीन दिन पहले फूंक गया था, जिससे नौघर कस्बे के बड़े क्षेत्र और टीट बाजार में बिजली गुल है। इससे लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली से संचालित सभी लघु उद्योग ठप पड़ गए हैं। उपभोक्ताओं ने कहा है कि ट्रांसफार्मर बृहस्पतिवार तक नहीं बदला गया तो वह आंदोलन करेंगे। उधर, बिजली विभाग के एई एसएस खोलिया ने बताया कि विभाग की ओर से ट्रांसफार्मर की मांग कर दी गई है, बृहस्पतिवार तक इसे बदल दिया जाएगा।
विज्ञापन