{"_id":"5a3d6ab04f1c1bcd6d8b5a55","slug":"15139746014-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएल के जरिए पहचान बना सकते हैं युवा : मोहित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईपीएल के जरिए पहचान बना सकते हैं युवा : मोहित
Updated Sat, 23 Dec 2017 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहित शर्मा ने कहा कि युवा आईपीएल के माध्यम से ही क्रिकेट की दुनिया में अलग पहचान बना सकते हैं। उत्तराखंड के खिलाड़ी लगन और मेहनत से खेलें तो वह लक्ष्य पर जरूर कामयाब हो सकते हैं।
नैनीताल पहुंचे मोहित ने पत्रकार वार्ता में कहा कि मुंबई में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए एक दिनी मैच में चोटिल हो गए थे। तब से अब तक भारत की टीम में उनकी दोबारा वापसी नहीं हो सकी है। उन्होंने कहा कि तेज गेंदबाज कई बार चोटिल हो जाते हैं।
उन्होंने कहा कि जल्द ही स्वस्थ होकर टीम में वापसी की जाएगी। वहीं, शुक्रवार को किशनगंज जिमखाना दिल्ली के टीम लीडर के रूप में नैनीताल पहुंचे मोहित का डीएसए के महासचिव संजय सिंह बिष्ट, क्रिकेट सचिव रवि प्रकाश जोशी और खिलाड़ियों ने स्वागत किया।