{"_id":"5a303cb94f1c1bd1408bc931","slug":"151311085352-ramnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाबका नदी में कांटे खराब होने पर 2 घंटे लगा जाम, ट्रासपोर्टरों मे रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दाबका नदी में कांटे खराब होने पर 2 घंटे लगा जाम, ट्रासपोर्टरों मे रोष
Updated Wed, 13 Dec 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
बालू का अवैध खनन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। दाबका नदी में मंगलवार को दो घंटे कांटा खराब होने पर लंबा जाम लग गया। इससे गुस्साए ट्रांसपोर्टरों ने कांटा ठीक करने की मांग करते हुए वनकर्मियों का घेेराव किया। दो घंटे बाद बमुश्किल कांटा सही हो पाया।
दाबका में कांटे का सॉफ्टवेयर खराब होने के चलते दो घंटे, सुबह साढ़े आठ बजे से साढ़े 10 बजे तक दाबका में गाड़ियों की आवाजाही ठप रही। इससे ट्रांसपोर्टरों में आक्रोश पनपने लगा। वनकर्मियों ने बमुश्किल सॉफ्टवेयर में आई कमी को दो घंटे बाद सही किया। ट्रांसपोर्टरों ने आरोप लगाया कि कांटे के पास ही विभाग ने स्पीड ब्रेकर बना दिए हैं, जिससे आए दिन वाहनों के कमानी, पट्टे, एक्सल आदि टूट जाते हैं। वाहनों को काफी नुकसान हो रहा है। वाहनों के आने-जाने का रास्ता एक ही है, जिससे काफी परेशानी होती है। इस दौरान हेम रावत, कुबेर फर्त्याल, उमेश तिवारी, दलीप मेहरा, कमल पांडे, संदीप बिष्ट, ललित लटवाल, कैलाश तिवारी, बबलू लटवाल, ठाकुर सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।