{"_id":"5a2eeff74f1c1bc1678c1100","slug":"15130256667-ramnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्द्वानी की पूजा नेगी ने मिस कुमाऊ का खिताब जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्द्वानी की पूजा नेगी ने मिस कुमाऊ का खिताब जीता
Updated Tue, 12 Dec 2017 02:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। यहां आयोजित सौंदर्य प्रतियोगिता में रिचा शाही मिस टीन कुमाऊं और हल्द्वानी की पूजा नेगी ने मिस कुमाऊं का खिताब जीता। प्रतियोगिता के विजेताओं को राष्ट्रीय आयोजनों में भी दावेदारी का मौका मिलेगा।
हर्षिता इवेंट्स हब की ओर से रविवार शाम नगर पालिका सभागार में मिस कुमाऊं 2017 सीजन-2 का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी, हेम भट्ट, प्रसून श्रीवास्तव, आनंद रावत ने किया। करीब चार घंटे तक चले इस मुकाबले में हल्द्वानी की पूजा नेगी मिस कुमाऊं रही। मिस कुमाऊं में आकांक्षा टम्टा प्रथम उपविजेता, आरती रावत द्वितीय उपविजेता रही जबकि रिचा शाही ने मिस टीन कुमाऊं का खिताब जीता। तनुजा धानिक प्रथम उपविजेता, द्वितीय उपविजेता वरुन प्रिया रही। मिस रामनगर का खिताब आरती रावत, मिस हल्द्वानी का खिताब संजना आर्या, मिस रुद्रपुर का खिताब चांदनी, मिस पंतनगर का खिताब शैलजा, मिस अल्मोड़ा का खिताब हिमानी राणा को मिला। खटीमा की मिसेज इलाइट इंडिया की उपविजेता नीता सक्सेना, नीरज सक्सेना निर्णायक रहे। नवीन नेगी ने संचालन किया। ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी, प्रसून श्रीवास्तव ने पुरस्कार बांटे। आयुष कोटवाल समेत नैनीताल, भीमताल समेत कई शहरों की युवतियों ने भी शानदार प्रस्तुति दी। इस दौरान गौरव नेगी, कपिल नेगी, मोहित फुलारा, सोनू पाठक, दिनेश करगेती, राहुल नेगी, सुमित लोहनी, मुुकेश पांडे, गौरव फर्त्याल आदि मौजूद रहे।
रिचा शाही मिस टीन कुमाऊं रही
संजना हल्द्वानी, चांदनी रुद्रपुर, शैलजा पंतनगर, हिमानी मिस अल्मोड़ा रही