{"_id":"5a2eeff44f1c1b69678c16fd","slug":"15130256631-ramnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैडमिंटन प्रतियोगिता में बालक वर्ग में चिन्मय प्रथम व बालिका वर्ग मे शिल्पी रही प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैडमिंटन प्रतियोगिता में बालक वर्ग में चिन्मय प्रथम व बालिका वर्ग मे शिल्पी रही प्रथम
Updated Tue, 12 Dec 2017 02:31 AM IST
विज्ञापन
बैडमिंटन
- फोटो : File
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। पब्लिक स्कूल एसोसिएशन रामनगर-कालाढूंगी की ओर से दो दिवसीय अंतर विद्यालयी बैडमिंटन चैंपियनशिप ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल, हिम्मतपुर ब्लॉक में सोमवार से शुरू हो गई है। उद्घाटन निदेशक प्रणय श्रीवास्तव, प्रसून श्रीवास्तव, प्रधानाचार्या डॉ. नलिनी श्रीवास्तव ने किया।
सोमवार को हुए जूनियर वर्ग के मुकाबलों में पहला मुकाबला मदर्स ग्लोरी और ईस्टा कॉन्वेंट के बीच हुआ, जिसमें ईस्टा कान्वेंट विजयी रहा। मुकाबले एकल, युगल (बालिका एवं बालक) वर्गों में हुए। प्रतियोगिता में आठ विद्यालयों डीडी छिम्वाल, ईस्टा कॉन्वेंट, शाइनिंग स्टार, सेंट जोसेफ, मदर्स ग्लोरी, ग्रीन फील्ड, दून स्कॉलर, ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल ने प्रतिभाग किया। एकल बालक वर्ग में ग्रेट मिशन स्कूल के चिन्मय मेहरोत्रा, बालिका वर्ग में शाइनिंग स्टार स्कूल की शिल्पी तोमर विजयी रहीं। वहीं युगल बालक वर्ग में ग्रेट मिशन के चिन्मय मेहरोत्रा, प्रदीप गंगोला और बालिका वर्ग में ग्रेट मिशन की काजल नेगी, नेहा मेहरा विजय रहीं। मंगलवार को सीनियर वर्ग के मुकाबले खेले जाएंगे। इस अवसर पर ईस्टा कान्वेंट के प्रबंधक कैलाश पाण्डेय, दून स्कॉलर गैबुआ के प्रबंधक खगेंद्र भट्ट, वीरेंद्र सिंह रावत, दीपक शर्मा, हरीश रावत, नरेंद्र सिंह, सुखजीत सिंह, राजीव तिवारी, जितेंद्र रमोला आदि मौजूद रहे।