फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   मूलभूत सुविधाएं व राजस्व गांव का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर सीएम को भेजा ज्ञापन

मूलभूत सुविधाएं व राजस्व गांव का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर सीएम को भेजा ज्ञापन

Fri, 08 Dec 2017 02:17 AM IST
Updated Fri, 08 Dec 2017 02:17 AM IST
विज्ञापन
मूलभूत सुविधाएं व राजस्व गांव का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर सीएम को भेजा ज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। टोंगिया वन ग्राम रामपुर, चोपड़ा, लेटी के ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को एसडीएम परितोष वर्मा के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। इसमें इन गांवों में मूलभूत सुविधाएं एवं राजस्व गांव का दर्जा दिलाने की मांग की गई। ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि वन विभाग ने ब्रिटिश काल में 1932 से पहले इन गांवों को बसाया था। इससे वन विभाग को साल का घना जंगल मिला। आजादी के बाद 1952 से 1995 तक इन गांवों को ग्राम पंचायत पाटकोट में मिलाया गया था, जिससे गांवों को शासन से संचालित विभिन्न लोककल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलता था लेकिन राजस्व ग्राम घोषित न होने के कारण बाद में इन गांवों को सभी सुविधाओं से वंचित कर दिया गया। गांव में प्राथमिक, माध्यमिक विद्यालय के अलावा कोई भी आधारभूत, सरकारी सुविधा उपलब्ध नहीं है। इस कारण इन ग्रामों में रहने वाले 125 से अधिक परिवार सड़क, बिजली, स्वास्थ्य सुविधा से वंचित हैं। ग्रामीणों ने सीएम से उक्त ग्रामों में सभी मूलभूत सविधाएं देने की गुहार लगाई है। इस दौरान एस लाल, अमित कुमार, हरीश चंद्र, ध्यानी राम, मदन लाल, धनी राम, महेश चंद्र, संजय कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed