फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   राज्य बनने के 17 सालो मे कॉर्बेट पार्क मे 57 बाघो की मौत

राज्य बनने के 17 सालो मे कॉर्बेट पार्क मे 57 बाघो की मौत

Fri, 01 Dec 2017 02:09 AM IST
Updated Fri, 01 Dec 2017 02:09 AM IST
विज्ञापन
राज्य बनने के 17 सालो मे कॉर्बेट पार्क मे 57 बाघो की मौत
रोबोटिक टाइगर - फोटो : अमर उजाला
रामनगर (नैनीताल)। राज्य गठन के बाद से अब तक आपसी संघर्ष में अब तक 24 बाघों की मौत हो चुकी है। जबकि 17 सालों में कुल 57 बाघों की जान अलग-अलग कारणों से गई है। इसमें सड़क हादसों में दो बाघों और प्राकृतिक कारणों से 31 बाघों की मौत हुई है।
विज्ञापन

-11 अप्रैल 2001 को ढेला व बिजरानी रेंज के कशेरुवा स्रोत में आपसी संघर्ष में बाघ की मौत
-17 अगस्त 2002 को आपसी संघर्ष में कालागढ़ रेंज नलकट्टा कक्ष संख्या 8-9 में बाघिन की मौत
-7 जनवरी 2004 को शावक बाघिन को कालागढ़ रेंज व ब्लॉक कक्ष संख्या 8 में बाघ ने मारा
-9 जनवरी 2006 में आपसी संघर्ष में बिजरानी रेंज मलानी कक्ष संख्या 19 में बाघिन की मौत
-26 फरवरी 2006 को बाघ द्वारा घायल करने पर ढेला रेंज सांवल्दे कक्ष संख्या 5 में बाघिन की मौत
-7 मार्च 2006 को बाघ ने ढेला रेंज हिल कक्ष संख्या 10 में बाघिन को मारा
-3 जनवरी 2007 को मगरमच्छ के हमले में सर्पदुली रेंज चैंपियन पुल के पास शावक बाघिन की मौत
-31 अक्टूबर 2007 को आपसी संघर्ष में कालागढ़ पटेरपानी कक्ष संख्या 18 में बाघिन की मौत
-1 नवंबर 2007 को आपसी संघर्ष में सोनानदी, लाल दरवाजा कक्ष संख्या 15 में बाघ की मौत
-10 मार्च 2008 को आपसी संघर्ष में झिरना रेंज जमुनाग्वाड़ बीट कक्ष संख्या 10 में बाघिन की मौत
-17 मार्च 2009 को आपसी संघर्ष में ढेला रेंज सांवल्दे भाबर प्लॉट संख्या 5 में बाघ की मौत
-27 मई 2009 को सेही से संघर्ष में मैदावन रेंज पूर्वी मंदाल कक्ष संख्या 10 में बाघ की मौत
-1 अगस्त 2009 को आपसी संघर्ष में मंदाल रेंज पूर्वी दोमुंडा कक्ष संख्या 1 में बाघ की मौत
-13 दिसंबर 2009 को आपसी संघर्ष में ढिकाला रेंज ढिकाला ब्लॉक में बाघ की मौत
-25 जनवरी 2011 को सेही के साथ लड़ाई में कालागढ़ रेंज धारा ब्लॉक कक्ष संख्या 1 में बाघिन की मौत
-19 फरवरी 2011 को कालागढ़ रेंज धारा ब्लॉक खडपानी में आपसी संघर्ष में बाघ की मौत
-3 मई 2011 को आपसी संघर्ष में सर्पदुली रेंज ढिकाला ब्लॉक कक्ष संख्या 24 में बाघ की मौत
-15 सितंबर 2011 को आपसी संघर्ष में बिजरानी रेंज में बाघिन की मौत
-20 जनवरी 2012 को आपसी संघर्ष में सोनानदी रेंज में बाघ की मौत
-26 मई 2015 को आपसी संघर्ष में कालागढ़ रेंज धारा ब्लॉक में बाघिन की मौत
-6 अक्तूूबर 2015 को झिरना रेंज लालढांग में आपसी संघर्ष में बाघ की मौत
-17 जून 2017 को सेही द्वारा घायल होने पर सर्पदुली रेंज धुलवा पश्चिमी ब्लॉक कक्ष नं. 2 में बाघ की मौत
-29 अगस्त 2017 को ढेला रेंज भाबर में आपसी संघर्ष से बाघिन की मौत
-18 नवंबर 2017 में ढेला रेंज ढेला ब्लॉक में बाघिन की मौत
-30 नवंबर को बिजरानी रेंज फूलताल में आपसी संघर्ष में बाघिन की मौत

वर्चस्व की लड़ाई में अब बाघिनों की भी हो रही मौत
12 दिन में दो बाघिन गंवा चुकी हैं जान
रामनगर (नैनीताल)। कॉर्बेट नेशनल पार्क में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर अधिकांश घटनाएं दो बाघों के बीच हुआ करती हैं, लेकिन इस दौरान बाघिनों में भी वर्चस्व की लड़ाई देखी जा रही है। पार्क में ही 12 दिन के अंतराल में दो बाघिनों की मौत यह साबित कर रही है। इन दिनों बाघों का प्रजनन काल चल रहा है। अब तक बाघिन पर अपना कब्जा जमाने के लिए दो बाघ आपस में लड़ा करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed